Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: खोकनी गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में मारपीट, चार घायल

Muzaffarnagar खतौली के खोकनी गांव में ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश के चलते सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। डंडे और धारदार हथियारों के हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया हैं। दूसरी ओर, मेला में लगे झूले पर मारपीट से अफरातफरी मच गई।

झूला संचालक घायल हो गया। खोकनी गांव में सोमवार रात चांद राठौर व कासिम पक्ष में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर कहासुनी व गाली-गलौज व मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में डंडे और धारदार हथियार चले। हमले में चांद राठौर पुत्र अख्तर अली व साकिब पुत्र दिलशाद समेत चार लोग घायल हो गए, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया।

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उधर, सोमवार रात मेला में लगे झूले पर कुछ युवकों ने उत्पात मचाया। हमला कर झूला संचालक को घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21408 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =