उत्तर प्रदेश

Budhana: अतिक्रमण रोकने को बनाया प्लान, नगर पंचायत सभागार में फल-सब्जी विक्रेता, व्यापारियों आदि के साथ बैठक

Budhana। (Muzaffarnagar News)बुढ़ाना कस्बे के नगर पंचायत सभागार में फल-सब्जी विक्रेता, व्यापारियों आदि के साथ बैठक कर अतिक्रमण रोकने को प्लान बनाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कस्बे को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर पंचायत ने फल सब्जी विक्रेता, व्यापारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।

अधिशासी अधिकारी ओम गिरी ने बताया कि नगर पंचायत ने मुख्य सड़क पर लाल रंग की लाइन से निशानदेही की है। ठेला लगाने वाले विक्रेता लाइन से पीछे खड़े होकर फल-सब्जी बेच सकते हैं।

छोटा और बड़ा बाजार में ई-रिक्शा व बाइक को जाने से रोका जाएगा। ई-रिक्शा के लिए महावीर चौक के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। छोटे बाजार में जाने वाली बाइक के लिए पीरशाह विलायत पर और बड़े बाजार में जाने वाली बाइकों के लिए पीठ बाजार के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

व्यापारियों से सामान की लोडिंग व अनलोडिंग निश्चित समय पर करने की अपील की गई। बैठक के दौरान सीओ विनय गौतम, विद्युत जेई हेतराम सिंह, डा. सोनू कश्यप, तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल व सभासद राशिद अजीम आदि मौजूद रहे।

नही चलेंगी बिना पंजीकरण के ई-रिक्शा

बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News) कस्बे में पार्किंग व फलो की ठेली खड़ी करने को लेकर आयोजित व्यापारियों तथा फल विक्रेताओं की मीटिंग में सीओ विनय गौतम ने कहा कि बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा कस्बे में नहीं चलेंगे। कस्बे की पार्किंग की समस्या का समाधान किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने कहा कि सड़क किनारे लाइन के पार फलों की ठेली खड़ी नहीं होगी।

प्रशासनिक अधिकारियों की व्यापारियों और फल आदि की ठेली लगाने वालों के साथ नगर पंचायत के सभागार में मीटिंग हुई। विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों ने व्यापारियों, ठेली आदि लगाने वालों से समस्याएं जानीं। अधिशासी अधिकारी और सीओ ने कहा कि अनावश्यक किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।

सीओ ने कहा कि ठेली पर फल और सब्जी आदि बेचने वाले अपने साथ डस्टबिन रखेंगे। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सब्जी व्यापारियों की कोई समस्या नहीं है। सबके पास अपनी-अपनी दुकानें हैं। दुकान के अंदर ही सब्जी बेचने की अनुमति है। कस्बे की मुख्य सड़क पर दोनों ओर लाल व सफेद पट्टी खिंचवा दी जाएंगी। सड़क किनारे फल अथवा सब्जी का फड़ नहीं लगने दिया जाएगा। सड़क किनारे बने नाले के पार फल अथवा सब्जी बेच सकेंगे। चौराहों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी।

तहसीलदार सतीश चंद बघेल ने कहा कि जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जमीन घटती जा रही है। कस्बा आपका है, व्यवस्था भी आपको बनानी होगी। अधिकारियों ने व्यापारियों की सहमति से महावीर तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की जगह में, बाजार में पुरानी तहसील परिसर में, पैंठ बाजार में खाली पडेघ् एक स्थान पर अस्थायी पार्किंग बनाई गई।

भाजपा नेता व व्यापारी राजेश संगल ने कस्बे की पार्किंग की समस्या उठाई। अधिकारियों ने कहा कि स्थायी पार्किंग की जल्दी ही व्यवस्था की जाएगी। मौके पर अभिषेक संगल, विकास गर्ग, अमरीश बंसल, राजू, प्रदीप, सतीश, सचिन वर्मा, सोनू वर्मा, नितिन जैन व नगर पंचायत के सभी सदस्य व व्यापारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − four =