Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: 12 को नगर में आयेंगे उदितराज, संयुक्त क्षेत्रिय सम्मेलन आगामी 12 जून को

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अनूसूचित जाति/जनताति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ई.बाबूसिंह बौद्ध ने बालाजी चौक स्थित एक रैस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डॉ.अम्बेडकर समाज से सभी सज्जनो को सूचित किया जाता है कि अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनो का अखिल भारतीय परिसंघ के चार जिले मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर व शामली का एक संयुक्त क्षेत्रिय सम्मेलन आगामी 12 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर पर आयोजित किया जाएगा।

जिसकी अध्यक्षता एससी/एसटी परिसंघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष इन्द्रराज सिंह पूर्व एजीएम, बीएसएनएल करेंगे। इस सम्मेलन मे परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदितराज बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे तथा परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.ओमसुधा एवं अन्य विशिष्ठ अतिथिगण मौजूद रहेंगे।

इस बैठक मे सरकारी विभागां/उपक्रमो का निजीकरण बन्द किया जाए एवं उनको सुदृढ किया जाए। निजी क्षेत्रो मे एससी/एसटी/ओबीसी /मायोनिटरी को उचित भागीदारी दी जाए।

हाईकोर्ट एवं सर्वोच्च न्यायालयों मे जजों की नियुक्ति से सम्बन्धित कोलोजियम सिस्टम को समाप्त करके, जजों की भर्ती संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतियोगात्मक परीक्षा के माध्यम से करायी जाएं। प्रेस वार्ता के दौरान नरेन्द्र कुमार, इन्द्रराज सिंह, तरूण सौदाई,हरिदास पाल, के.पी.सिह,सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =