Muzaffarnagar News: आयुष विभाग/जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) 8 वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जानसठ रोड स्थित ला.जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के मैदान मे आयुष विभाग/जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान मे आज प्रातः योग शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,विशिष्ठ अतिथि के रूप मे पधारे शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी योगा एवं प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से भगवान धनवन्तरी जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलवित कर शुभारम्भ किया।
आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग दिवस पर जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कालेज में योग का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने दीप प्रज्जवलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एक दिन पूर्व ही जिला प्रशासन ने योग दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली थी। जिला मुख्यालय पर आयोजित योग के मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, डीएम चन्द्रभूषण सिंह, सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह आदि शामिल हुए।
जिले के नोडल अधिकारी तथा प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने कहा कि निरोगी काया के लिए योग आवश्यक है। यह देश की संस्कृति का आधार रहा है तथा स्वस्थ्य भविष्य की संकल्पना में योग ही मुख्य कारक साबित हो सकता है।
अनेक स्कूलों के विद्यार्थी योग में हुए शामिल
जिले में शुकतीर्थ और लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में योग का मुख्य कार्यक्रम हुआ। दोनों स्थानों पर एक साथ हजारों लोगों ने योग किया। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज में प्रत्येक ब्लाक से परिषदीय विद्यालय के ५०-५० शिक्षक बुलाए गए थे। योग के मुख्य कार्यक्रम में करीब १५०० छात्र शामिल हुए।
इस अवसर पर सीडीओ संदीप भागिया आई.ए.एस, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय तिवारी, नगर मजिस्टै्रट अनूप कुमार,जिला आयुर्वेद अधिकारी श्री कात्यायन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिदक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.इसम पाल सिंह डीआईओएस गजेन्द्र कुमार, बीएसए मायाराम सहित अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयुष विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राए एवं पतंजलिल योग समिति परिवार, मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

