Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर ११९२/१ साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर मे पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा योगाचार्य विकास स्वामी जी के निर्देशन मे योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर सतेन्द्र सिंह व संचालन पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया।

मुख्य अतिथि डाक्टर मौहम्मद हनीफ अन्सारी एडवोकेट रहे।योगाचार्य विकास स्वामी जी व उनके बेटो आदित्य व अनमोल द्वारा उपस्थित भागीदारो को योग आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया

जिसमे चक्रासन सम्पूरण धनुराषन हैण्ड स्टैण्ड मे चलना मयूरासन,सिरसाषन ,दांतो से ८० किलो का वजन उठाकर उपस्थित जनो का मन मोह लिया। उन्होने लोंगेस्ट ड्यूरेशन वक्रासन लोंगेस्ट ड्यूरेसन होल्ड चक्रासन का एशिया खिताब अपने नाम किया हुआ है। कहा कि मनुष्य यदि नियमित रूप से योग व प्राणयाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाए तो कभी बीमारी पास नही आयेंगी

यदि बीमार हो भी जाए तो नियमित योग करने से ठीक हो जाएगी।डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा चित्तस्य वृत्ति निरोधा योगा ।उन्होने कहा वातावरण इतना प्रदूषित हो रहा है नई बीमारियां हो रही है जिससे तनाव बना रहता है नियमित प्राणायाम व योग करने से तनाव से बचा जा सकता है।

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा ष्करें योग रहें निरोगष् स्वस्थ रहने के नियमित योग करें। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हुआ बैठक मे आने वाले नगर निकय चुनाव मे वार्ड नम्बर ४० मुजफ्फरनगर से डाक्टर मौहम्मद सलीम व वार्ड ४३ से डाक्टर सुलेमान के नाम की घोषणा की गई। जिसमे बिनोद कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे उपाध्यक्ष, राजीव उज्जवल को राष्ट्रीय सचिव,संजीव कुमार मित्तल को जिलाध्यक्ष व डाक्टर मौहम्मद सलीम को उपाध्यक्ष जनपद मुजफ्फरनगर के पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि जुलाई व अगस्त महा मे अभियान चलाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१ जनपदो मे कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी मे ज्यादा सदस्यो को जोडा जाएगा।इस अवसर पर पार्टी की ओर से योगाचार्य विकास स्वामी जी को शाल ओढाकर व प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सिराज ताजवर द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह को पीतल की गदा भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार ,राष्ट्रीय सचिव इमरान राव,केन्द्रीय महासचिव अमित राठी, प्रदेश सचिव सतेन्द्र राठी डाक्टर अंशुल चौधरीआदि ने सम्बोधित किया।

छोटे बच्चो अवि, अनिरूद्ध प्रताप,अक्षिता राठी ने भी योग कार्यक्म मे भाग लिया। पश्चिमांचल निर्माण पार्टी द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २१जनपदो मे योग कार्यक्रम आयोजित कर लोगो को योग करने के लिए प्रेरित किया गया।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति सुमित्रा देवी ने ग्राम शाहबुददीनपुर , संगठन सचिव आशीष मैसी ने बरेली मे,केन्द्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर ओमपाल सिंह ने मेरठ, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने आगरा,केन्द्रीय महासचिव रकम सिह गुर्जर ने बागपत,केन्द्रीय उपाध्यक्ष पीताम्बर सिंह एडवोकेट ने बिजनौर, डाक्टर विपिन कुमार ने अलीगढ मे योग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नियमित रूप से योगिक क्रियाएं करने के लिए प्रेरित किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − two =