Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांवड यात्रा के सम्बन्ध मे जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित जिला पंचायत सभाकक्ष मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह की अध्यक्षता मे पवित्र श्रावण माह मे प्रारम्भ होने वाली कांवड यात्रा की तैयारियो सम्बन्धी बैठक मे कांवड यात्रा को लेकर बिन्दुवार समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने बैठक मे मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सख्त लहजे मे कहा कि कांवड यात्रा सम्बन्धी तैयारियो मे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि कांवड यात्रा से पूर्व मार्ग का निर्माण, सडक किनारे लगे गूलर के पेडो की छंटाई,हाईवे व सडक किनारे लगे विद्युत ट्रान्सफार्मर की बैरिकेटिंग, कांवड यात्रा के दौरान उचित विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था,शिव भक्त कांवडियो को उचित चिकित्सा व्यवस्था,कांवडियो के विश्राम हेतु ठहरने की व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत सभाकक्ष मे कांवड यात्रा सम्बन्धि बैठक के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बैठक मे मौजूद पुलिस अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक मे जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह,एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय तिवारी, सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार सहित पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग तथा नगरपालिका परिषद व जिला पंचायत विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =