Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-प्रधान संगठन ने दिया धरना, बिना शपथ पत्र के जांच न करायी जाए …

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले कचहरी परिसर मे पहुंचे संगठन से जुडे पदाधिकारियों तथा विभिन्न गांवो के ग्राम प्रधानो ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना दिया।अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चौ.सतीश बालियान के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे ग्र्राम प्रधानो ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

जिसमें मांग की गई कि प्रधानो व सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकरण से पूर्व उपनिदेशक पंचायतीराज से अनुमति का प्राविधान किया जाए। बिना शपथ पत्र के जांच न करायी जाए व झूठी शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही अनिवार्य की जाए। पंचायतो मे प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्री का मूल्य बाजार दर से बहुत ही कम है।

अतः उसे बाजार दर से अनुरूप पुनरीक्षित किया जाए। उपरोक्त निर्माण सामग्री के मूल्य का निर्धारण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है, जबकि उपरोक्त सामग्री का प्रयोग स्वयं लोक निर्माण विभाग द्वारा नही किया जाता। जिसके कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा जानबूझ कर बाजार दर से कम मूल्य निर्धारित किया जाता है। अतः मूल्य निर्धारण का कार्य किसी और एजेंसी को दिया जाए।

आवेदन करने पर प्रधानो,क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी करने मे प्राथमिकता हो। अंतिम उपभोक्ता अर्थात भारत की जनता द्वारा प्रदत्त टैक्स से सरकारों का कार्य एवं विकास होता है। तथा जनसंख्या का 70 प्रतिशत लोग गांव मे निवास करते है।अतः गांव के विकास के लिए सरकार को प्राप्त राजस्व का70 प्रतिशत पंचायतों को उपलब्ध कराया जाए।

जनपद स्तर पर माह में एक बार उक्त जनपद के जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाया जाए, जिसमें केवल जिले के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की ही सहभागिता में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाए। इसी के साथ जनपद की समस्त पंचायतों में माह में एक बार पंचायत दिवस मनाया जाए, जिसमें पंचायतों से जुड़े सभी कर्मी गांव में पहुंचकर पंचायत से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान तुरन्त मौके पर ही करें।

पंचायत से जुड़े राजस्व कर्मी, पंचायत कर्मी, आंगनवाड़ी, राशन कोटेदार व प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों की उपस्थिति कार्य प्रमाणन, निलंबन की संस्तुति सहित सभी मामलों में पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिया जाए। इस दौरान चौ० सतीश बालियान जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान संगठन से जुडे विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =