Muzaffarnagar News: रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा हिमोग्लोबिन टेस्ट का कैंप आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक हिमोग्लोबिन टेस्ट का कैंप जैन कन्या पी. पी. जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया। कैंप में १५० बच्चों ने अपना हिमोग्लोबिन टेस्ट कराया। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुजफरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा ।
चीफ एसिसटेंट गर्वनर रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी ऐसे कार्य करता रहेगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डा आभा रानी, डा संतोष कुमारी, डा पारुल जैन, डा वर्चसा सैनी, डा मनीषा अग्रवाल, डा निशा गुप्ता, डा सोनाली सिंह, मनीषा रानी, शिवानी, नीता भटनागर, बीना मित्तल, रमा, सविता, पूजा, इनमा व् समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है ।
कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो कमल गुप्ता जी रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रो सुनील अग्रवाल जी का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
बीएसएनएल पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ऑल इंडिया बी.एस.एन.एल.डॉट पेंशनर्स एसोसियेशन के बैनर तले नई मन्डी पटेलनगर स्थित बी.एस.एन.एल. कार्यालय पर एकत्रित पेंशनर्स ने केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली के आहवान पर 01 जनवरी 2017 से पेंशन रिवीजन, मैडिकल बिल/फिक्स मैडिकल एलाउंस का भुगतान,फ्रीज आई डी ए का भुगता आदि विभिन्न मांगो को लेकर बी.एस.एन.एल. व डॉट पेंशनर्स ने आज 22 जून 2022 को प्रातः 11 बजे दूरभाष केन्द्र पटेल नगर मे सामूहिक प्रदर्शन किया। इसी कडी मे 20 जौलाई 2022 को एक दिवसीय सामूहिक धरना व 24 अगस्त 2022 को संसद मार्च आयोजित किया जायेगा। इस दौरान ऑल इंडिया बी.एस.एन.एल.डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला सचिव शिव कुमार त्यागी, जीडी शर्मा, सतीश शर्मा, एन.पी.निगम, आर.यू.सिंह, आर.पी.शर्मा आदि मौजूद रहे।

