उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar में रालोद विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, उल्टा फहरा दिया था राष्ट्रीय ध्वज

Muzaffarnagar  बीते वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पुरकाजी विधायक और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने नई मंडी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

बीते साल 15 अगस्त को पुरकाजी से रालोद के विधायक अनिल कुमार ने अपने साथियों के साथ पचेंडा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर ध्वजारोहण किया था। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया था।

राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार त्यागी ने नई मंडी कोतवाली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद संजीव त्यागी ने एमपी-एमएलए कोर्ट में याचिका डाली थी।

गुरुवार को एमपी-एमएलए, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए नई मंडी कोतवाली पुलिस को पुरकाजी विधायक अनिल कुमार और छह अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने का वीडियो वायरल होने पर उन्होंने नई मंडी कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को उल्टा फहराने के मामले को कोर्ट ने गंभीर माना है। गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =