समाचार
हॉटस्पॉट मोहल्ले में सन्नाटा, राशन को भी तरसे
खतौली। कस्बे के मोहल्ले में जब से कोरोना के छह मरीज मिलें हैं, तब से ही प्रशासन ने इस मोहल्ले को पूरी तरह से सील कर दिया है। इस मोहल्ले में खाने पीने की वस्तुएं भी नहीं पहुंच पा रही हैं। नतीजतन मोहल्लेवासी राशन को भी तरस गए हैं।
होम डिलीवरी से भी लोगों के घर सामान नहीं पहुंच पा रहा है। नागरिक अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। मोहल्ले की सड़कों और गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहल्ले के अंदर जाने के लिए कोई भी ठेली, रेहड़ा संचालक हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
उधर, मोहल्लेवासी कई बार राशन की होम डिलीवरी कराने की अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। राशन के अलावा, सब्जी, फल आदि के लिए भी लोग तरस रहे हैं।
मुजफ्फरनगर में 3 दिन खुलेंगी बिजली,सेनेटरी,हार्डवेयर,एसी.कूलर की दुकानें..डीएम ने जारी किये आदेश
मुजफ्फरनगर। जिले में अब हार्डवेयर, सेनेटरी, बिजली, एसी, कूलर की दुकानें भी खुल सकेंगी द्य जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बिजली के सामान की दुकानें, सेनेटरी, हार्डवेयर की दुकाने, फ्रिज, एसी, कूलर की दुकान मंगलवार, बृहस्पतिवार एव शनिवार को प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी जा रही है।
शराब तस्करी में लिप्त सिपाही सस्पेंड
मुजफ्फरनगर। शराब तस्करी में लिप्त जनपद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। नोएडा निवासी सिपाही करीब दो साल से जनपद पुलिस लाइन में ही तैनात था।
गाजियाबाद पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े धंधे का खुलासा किया था। शराब तस्करी में पकड़ा गया एक आरोपी रोहित बैंसला यूपी पुलिस में है, जो फिलहाल जनपद पुलिस लाइन में तैनात है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, रोहित बैंसला जनपद नोएडा का रहने वाला है, जो वर्ष 2015-16 बैच में भर्ती हुआ था। उसके पिता भी पुलिस विभाग में रह चुके हैं, जो दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रोहित करीब दो साल से जनपद में तैनात है और इस दौरान पुलिस लाइन में ही रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि वह बुधवार शाम घर जाने की बात कहकर पुलिस लाइन से रवाना हुआ था, जिसके बाद उसके शराब तस्करी में पकड़े जाने का खुलासा हुआ। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
मुजफ्फरनगर-प्रवासियों को भेजने के लिए लगाई रोडवेज की बसें, सैंकड़ों प्रवासियों को भेजा गया उनके घर
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने जिले में लॉकडाउन के चलते फंसे प्रवासियों को भेजने के लिए रोडवेज की बसें लगाई हैं। जिसमे कई सौ प्रवासियों को उनके घर भेजा गया है।
जब से पूरे भारतवर्ष को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन किया हुआ है,तब से जो व्यक्ति जहां है वहीं रुका हुआ है,इस लॉकडाउन के चलते बाहर से आए श्रमिकों व प्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि भारत सरकार के द्वारा गरीब व मजदूरों के लिए खाने की उचित व्यवस्था की गई थी, जिससे कि इस लॉकडाउन के चलते कोई भी गरीब मजदूर भूखा न सोए। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि जिले के अंदर जो भी प्रवासी रुका हुआ हो उन सभी को रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके घर तक पहुँचाया जाए।इसी क्रम में जिला मुजफ्फरनगर के प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए जिले में रह रहे प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुचाने के लिए रोडवेज की बसों के जरिए आज उनको उनके घरों के लिए रवाना किया गया।
इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन ने समस्त प्रवासियों के बीच मे डिस्टेन्स बनाया हुआ था और साथ ही समस्त लोगों ने मास्क भी पहना हुआ था।वहीं इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से 20 अप्रैल से उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशों पर प्रवासियों के लाने व ले जाने के लिए की व्यवस्था की गई है,जिससे अभी तक जिले में विभिन्न जगहों से 391 यात्री आये हैं, जबकि दर्जनों से ज्यादा यात्री यहां से भेजे गए हैं।
पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर सैनिटाइजर का कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगरीय नालो, सैनिटाइजर, फागिंग व पथ प्रकाश व्यवस्था, लीकेज मरम्मत, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि का कार्य नगर में युद्ध स्तर पर चला मेरठ रोड पर निरीक्षण भवन से शारदेंन स्कूल तक तथा झांसी की रानी से प्रकाश चौक और रोडवेज तक नालों से निकली हुई सिल्ट का डंपर के द्वारा डंपिंग ग्राउंड पर निस्तारण कराया गया | इसके अतिरिक्त मेरठ रोड पर सुजड़ू चुंगी तक के नाले जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से तली झाड़ साफ कराए गए द्य साथ ही वार्ड संख्या २९ ,३१ ,४२ एवं ४३ की खराब लाइट ठीक कराई गई द्य वार्ड संख्या १५ मोहल्ला रामपुरी में श्रीमती कैलाशो देवी माननीय सभासद के वार्ड में पावर स्प्रे से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। कई मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज को ठीक कराया गया छोटी गलियों में मशीन से मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया द्य इसके अलावा शाम के समय वार्ड संख्या २६ श्री ओम सिंह एवं वार्ड संख्या ३० श्री सलेक चंद माननीय सभासद गण के वार्ड में मच्छरों के उन्मूलन हेतु फागिंग कार्य कराया गया। अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रविंद्र सिंह राठी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री राजीव कुमार, श्री शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता श्री संजय पुंडीर एवं श्री उमाकांत शर्मा सेनेटरी इंस्पेक्टर गण, श्रीगोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश लिपिक के अलावा समस्त कार्यों की टीम सम्मिलित रही। माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय से श्री पूरन चंद प्रभारी कार्यालय अधीक्षक द्वारा समस्त होम क्वॉरेंटाइन से लंबित चली आ रही विभागीय जनहित की पत्रावलियो पर निर्णय पारित कराए गए।
पुलिस ने जमकर हड़काय
सब्जी मंडी का निरीक्षण कर लोगों को जागरूक किया
खतौली। पुलिस लाउडस्पीकर से लगातार करती रही शरीरिक दूरी के लिए जागरूक।
सब्जी विक्रताओं को छोड़ बाकी सब एक-एक दो-दो किलो सब्जी व फल खरीदने वाले (लोकल) लोगों को पुलिस ने जमकर हड़काया। गौरतलब है जिला प्रशासन अब खास तौर से मण्डीयों की व्यवस्थाओं के सुधार के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहा है। कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से बचाव के लिए मण्डी में दुकानदारों, सब्जी व फल खरीदने वालों पर जिला प्रशासन की सख्त नजर है। लोगो को कोरोना से बचाव के लिए अब पुलिस भी अपना सख्त रूप दिखा रही है। इसी श्रंखला में खतौली मण्डी की हालात को सुधारने के लिए विगत दो कई दिनों से स्थानीय पुलिस प्रशासन भी कई बार व्यवस्था बना चुका है लेकिन कही न कही फल व सब्जी खरीदने वाले ग्राहक सोशल डिस्टेंस को भूल रहे थे। जिसको लेकर विगत दिवस गुरुवार को जोनल मजिस्ट्रेट ने प्रशासन व पुलिस बल के साथ जायजा लिया था यहाँ कोरोना संक्रमण से बचाओ को सख्ती बरती गई। मण्डी में गुरुवार को जोनल मजिस्ट्रेट विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रताप सिंह ने खतौली एसडीएम इन्द्रकांत द्विवेदी,सीओ आशीष प्रताप सिंह,थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी व मण्डी समिति सचिव के साथ सब्जी व फल मण्डी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। जिसके बाद आज शुक्रवार को दिन निकलते ही कसबे में स्थित सब्जी मण्डी में जबरदस्त सख्ती देखने को मिली। मण्डी के मुख्य गेट पर सभी आने जाने वाले सब्जी व फल विक्रेताओं की थर्मल स्केनिंग शुरू की गई। वही आर आर एफ फोर्स ने मण्डी में पैदल मार्च किया तो वही दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंस को खास ध्यान में रखवाया यहां प्रत्येक व्यक्तियों के मुह पर मास्क भी लगा मिला। मण्डी में कोरोना सक्रमण के प्रति लाउडस्पीकर से जागरूक किया गया मण्डी समिति के अधिकारियों सुमन भारती ने दुकानदारों के संग मिलकर आवश्यक मीटिंग कर सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लगातार कराने और आढ़त की दुकानों के आगे बेरिकेटिंग,ग्राहकों की मंडी गेट पर थर्मल स्कैनिग, ग्राहकों को शारीरिक दूरी बनाकर खरीदारी करवाना,बाहरी लोगों पर प्रतिबंध लगाने,सेनेटाइजर का प्रयोग व साबुन व पानी आदि की आवश्यक व्यवस्थाओ को कराने पर बल दिया। बाद में फिर से आगे के अधूरे कार्यो के लिए मण्डी निरीक्षक रिजवान रिजवी व मण्डी निरीक्षक ओमकार सिंह ने आढ़तियों की बैठक ली।
मुजफ्फरनगर में भीड़ ने की डॉक्टर के साथ अभद्रता, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। 30 अप्रैल की रात्रि को समय करीब १०ः३० बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस को चिकित्साधिकारी मशकूर आलम द्वारा लिखित तहरीर द्वारा अवगत कराया गया कि 30 अप्रैल की शाम को अज्ञात व्यक्ति भीड के साथ इमरजैन्सी वार्ड में आया तथा अपने मरीज के बहाने इमरजैन्सी वार्ड में इमरजैन्सी स्टाफ को धमकाने लगा, मारने पीटने की धमकी देने के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु०अ०सं०-२८५/२० धारा-२६९,२७०, ३३२,५०४,५०६ भादवि, धारा-५१ आपदा प्रवन्धन अधिनियम व धारा-३(२) महामारी अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है, दोराने विवेचना सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर अभियुक्त उपकार बाबरा पुत्र अथर सिंह निवासी अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियोग की विवेचना प्रचलित है।
मय पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया
शाहपुर। एसपीआरए नैपाल सिंह द्वारा मय पुलिस बल जनपद मु०नगर के थाना शाहपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया। जिसके अन्तर्गत ’पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से स्वंय को सुरक्षित रखने के साथ ड्यूटीरत रहते हुए जनता से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया व थाना क्षेत्र में अनावश्यक कार्य के घुमने वाले व्यक्तिया/ दो/चार पहिया वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
शराब तस्करी में लिप्त सिपाही सस्पेंड
मुजफ्फरनगर। शराब तस्करी में लिप्त जनपद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को सस्पेंड करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। नोएडा निवासी सिपाही करीब दो साल से जनपद पुलिस लाइन में ही तैनात था।
गाजियाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को शराब तस्करी के बड़े धंधे का खुलासा किया था। शराब तस्करी में पकड़ा गया एक आरोपी रोहित बैंसला यूपी पुलिस में है, जो फिलहाल जनपद पुलिस लाइन में तैनात है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, रोहित बैंसला जनपद नोएडा का रहने वाला है, जो वर्ष 2015-16 बैच में भर्ती हुआ था। उसके पिता भी पुलिस विभाग में रह चुके हैं, जो दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि रोहित करीब दो साल से जनपद में तैनात है और इस दौरान पुलिस लाइन में ही रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि वह बुधवार शाम घर जाने की बात कहकर पुलिस लाइन से रवाना हुआ था, जिसके बाद उसके शराब तस्करी में पकड़े जाने का खुलासा हुआ। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
बुढ़ाना पुलिस ने किया 40 किग्रा अवैध गांजा बरामद, 02 शातिर बदमाश कार सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी बुढ़ाना कुशल पाल सिंह को लगातार मुखबिर की सूचना मिल रही थी कि एक ऐसा गिरोह जो युवाओं को नशे का आदि बना रहा हैं और यह अवैध कारोबार कर रहा हें जिसपर थानाप्रभारी बुढ़ाना कुशल पाल सिंह ने एक टीम गठित कर चोकी प्रभारी गढ़ी सखावत व उप निरीक्षक जयवीर सिंह व हेड कांस्टेबल जय भगवान, कॉस्टेबल सतीश कुमार,कॉस्टेबल कुलवंत सिंह,कॉस्टेबल सोनू कुमार चालक द्वारा गढ़ी सखावत चौराहे पर बाय वाला चौराहे की और हाईवे पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन चलाया इस दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी गाड़ी को शक होने के कारण रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालाक हड़बड़ा कर मेरठ की तरफ भगाने लगा जिसे बुढ़ाना पुलिस टीम द्वारा पीछा करके रोका तथा उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया तथा दोनो लोगो से कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस पुलिस के सामने सब कुछ उगल दिया तथा दोनो आरोपी की निशानदेही पर काला के ढाबे के सामने मेरठ करनाल हाईवे पर कब्जे अवैध नशे का सामना बरामद कराया तथा बुढ़ाना पुलिस ने एक गाड़ी हौंडा सिटी रंग काला तथा ४० किलो ग्राम अवैध गांजा २० पैकेट बरामद किए हैं तो वहीं पकड़े गए आरोपी रिजवान पुत्र फ्तेदिन निवासी ग्राम विज्ञाना थानां बुढ़ाना जो पूर्व में भी अवैध गांजा बिक्री के आरोप में ५ वर्ष जेल में रह चुका है तथा दूसरा आरोपी राममेहर उर्फ काला पुत्र महावीर सिंह गढ़ी सखावत थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर भी पूर्व में अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है तो वही बुढ़ाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाकर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।
प्रधानमंत्री राहत कोष मे सहयोग किया
रोहाना। करोना वायरस की महामारी से बचाव हेतु रोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अनिल त्यागी बेहडी रोहाना भाजपा मंडल के सदस्यों ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला को ५१५०० के चेक प्रधानमंत्री राहत कोष मे योगदान दिया साथ में जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता अनिल त्यागी बेहडी रोहना मंडल अध्यक्ष अशोक धीमान रोहाना मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा प्रवेश त्यागी बेहडी संजय त्यागी अशोक कुमार त्यागी राम लखन शर्मा आदि भाजपा रोहाना मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे
जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी ने सभी से अपील की सभी लोग अपने घरों में रहे सुरक्षित रहे आप सुरक्षित तो सब सुरक्षित अपने घर के आसपास साफ सफाई रखें किसी आवश्यक काम के लिए ही घर से बाहर निकले अन्यथा अपने घरों में ही रहे।
जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था लगातार जारी
मुजफ्फरनगर। उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था व्यापारी श्री विराट जैन द्वारा की गयी,भोजन के २०० पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह को सोशल डिस्टेन्सिग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिन सभी के द्वारा जरूरतमंद लोगो के लिए जो मदद की जा रही है उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि उनका आभार प्रकट करता है,भोजन सौपने के दौरान पवन वर्मा,तरुण मित्तल,गौरव जैन(आइडिया),अभिलक्ष मित्तल,हर्ष भार्गव उपस्थित रहे।।
सैनिटाइजर व गमछा दिया
मुजफ्फरनगर। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा जिले के पत्रकार बंधुओं को करौना महामारी के चलते सैनिटाइजर व गमछा दिया भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री रजत त्यागी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तरुण पाल भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नवनीत गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा नगर मंत्री हर्ष गोयल भाजपा युवा मोर्चा मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
जरूरतंद लोगों की सेवा कर रहे कर्मयोद्धा
मुजफ्फरनगर। शहर से लेकर देहात में कर्मयोद्धाओं की बदौलत राह आसान हो रही है। कर्मयोद्धा रात-दिन ड्यूटी पर तैनात है। सड़क-बिजली, पानी के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा सब व्यवस्थाएं मुकम्मल हो रही है। लोगों को खाने-पीने का सामान उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। जरूरतमंदों तक पुलिस खुद पहुंचकर सेवा करने में लगी है। वहीं, लॉकडाउन का पालन कराने में भी पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर योजना बनाकर कार्य हो रहा है। जिससे लोग और शहर सुरक्षित रह सके।
देशव्यापी बंदी को एक माह से अधिक हो गया है। ऐसे में तमाम उद्योग, संसाधन सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए हैं। आवागमन भी थाम दिया गया है। जनपद में मिले कोरोना के केस के कारण कई क्षेत्रों को हॉट स्पॉट बनाया गया है। यहां पूरी तरह से गलियों, मोहल्लों को सील किया गया है। इन जगहों पर पुलिस और होम डिलीवरी वाले लोगों के अलावा अन्य किसी को बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही पालिका के कर्मचारियों ने भी काम की कमान थाम रखी है। सफाई से लेकर शहरी क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटरों पर बिजली, पानी की आपूर्ति निरंतर हो रही है। यहां विभाग से कर्मचारी भी तैनात रखे गए हैं, ताकि क्वारंटाइन किए गए लोगों की जरूरत को पूरा किया जा सके। स्वास्थ्य महकमे के साथ पालिका के जलकल विभाग इन दिनों मुश्किलों से गुजर रहा है। जिस तरह से रोगियों को दवा, इलाज की जरूरत बन रही है, उसी तरह से नागरिकों की गर्मी में पानी की डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में जगह-जगह से पाइप लाइन फट रही है। इससे आपूर्ति में व्यवधान पड़ रहा है। इसे सही करने के लिए कर्मचारियों ने दौड़ लगा रखी है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के नाम ज्ञापन सौंपा शहर के सभी राशन डीलरों ने
मुजफ्फरनगर। शहर के सभी राशन डीलरों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिस में उन्होंने कहा कि खाली बोरी बेच कर हम अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और वही हमसे सरकार द्वारा वापस मांगी जा रही है आखिर ऐसे में हम क्या करें जिन बोरो से हम अपनी दुकान का खर्च और अपने परिवार का खर्च निकालते हैं वही हम से सरकार वापस मांग रही है तो हम क्या करेंगे हम अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे दुकान का खर्च कैसे निकलेगा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी से हमारी विनती है कि हमें न्याय मिले जिसमें राशन डीलरों ने कहा कि हमें मार्केटिंग के हिसाब से 25 रु पर पीस बोरी के हिसाब से सरकार द्वारा पैसे दिए जाएं तभी हम अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगे। जहां पर राशन डीलर हुमा परवीन खालापार संदीप खदर वाला भोला आदि 20 डीलर मौजूद रहे।
शराब सहित एक आरोपी दबौचा
तितावी। पुलिस ने छापामारी कर भारी मात्रा मे शराब की बोतलो के ढक्कनो,रैपर तथा यूरिया व अपमिश्रीत शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव लडवा मे एक मकान मे छापामारी कर एक व्यक्ति को शराब की बोतलो के करीब 2000 ढक्कनो, दो हजार रैपरो व एक हजार खाली पव्वो, यूरिया तथा दो पेटी मिश्रित शराब तथा कैमिकल सहित गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति पहले शराब का ठेका चलाता था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम हरदीप पुत्र मंजीत बताया। पुलिस टीम मे थाना प्रभारी राजेन्द्र गिरी, सब इंस्पैक्टर विनोद तेवतिया, सब इंस्पैक्टर तारिक वसीम, हैड का.कालूराम, हैड का.मुनीर आलम, महिला का.निशा आदि शामिल रहे। आरोपी के कब्जे से बरामदगी का विवरण सील टैग ८९३३४, रैपर शबनम अंगूरी १०७८५, रैपर तोहफा ४२५, पवों के काले रंग के ढक्कन १४१४, हरे ढक्कन १५५१५, पीले ढक्कन २४०, गत्ते की खाली पेटियां ११४ , खाली बोतल ७०, खाली पव्वा ८८०, ७ बंडल टेप, दो बाल्टी प्लास्टिक की एक मग एक सुम्मा , एक मशीन पवों पर सील लगाने वाली, १० किलोग्राम केमिकल, ४ किलोग्राम यूरिया, ९६ पव्वे मिश्रित शराब।
डीएम ने राशन की दुकानों की निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने राशन वितरण की व्यवस्थाओ को जायजा लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंच कर बाहर से आने वाले व्यक्तियो के सम्बन्ध मे की जा रही व्यवस्था को परखा।
कोविड 19 के प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित गई हैं। ताकि सभी लोग अपने घरो मे रहे तथा यदि किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर जाए तो सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें। जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओ को दुरूस्त रखने के उददेश्य से डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव किसी ना किसी क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते रहते हैं। इसी संदर्भ मे आज नगर के मौहल्ला ल़द्धावाला स्थित राशन की दुकान सहित कुछ अन्य राशन की दुकानो का निरी़क्षण करने के लिए पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए।डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज राशन वितरण के समय राशन की दुकानो पर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। जनपद मे राशन वितरण प्रणाली को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। जिलापुर्ति अधिकारी जाकिर अली लगातार राशन की डीलरो को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि राशन वितरण मे किसी भी प्रकार की गडबडी नही होनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए ही राशन वितरित करें और ई मशीन का इस्तेमाल करने से पहले अंगूठे को साफ करके ही ई पास मशीन इस्तेमाल करें। मौहल्ला लद्धावाला मे राशन की दुकान का निरीक्षण करने के पश्चात रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने रोडवेज बस स्टैण्ड पहुंच कर रोडवेज बस से आने वाले यात्रियो व अन्य व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे एआरएम रोडवेज श्री अग्रवाल तथा स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम प्रशास अमित सिह, नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार,एसडीएम सदर अजय अम्बष्ट, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी आदि मौजूद रहे।
दो पक्षो के बीच मारपीट
मुजफ्फरनगर। कबूतरबाजी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान आपसी झगडे तीन व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई।जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार मे आज दोपहर कबूतरबाजी को लेकर आपसी मारपीट हो गई। आपसी मारपीट व पथराव की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान तथा खालापार चौकी इंचार्ज सुनील शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू करने के साथ घायल तीनो व्यक्तियो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने मुख्यमंत्री येगी आदित्यनाथ के नाम भेजे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि हिन्दू शक्ति संगठन भारत सरकार व समस्त राज्य सरकारो व राज्यो के पुलिस अधिकारियो से अनुरोध किया है कि कोरोना के बढते मरीजों को लेकर अब खाने पीने की वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, नमकीन, खाद्य/पेय आदि की सामग्री बेचने वाली चलती फिरती दुकानें, हाथ ठेलों, फेरी वालो जैसी अस्थाई दुकानो पर सामग्री का पूरा वास्तविक नाम, मोबाइल न., पता स्पष्ट बडे शब्दो मे लिखा जाना चाहिए। किस थाना क्षेत्र मे सामान बेचा जा रहा है सत्पापित प्रपत्र लटका होना चाहिए। जिससे खरीदार को यह जानकारी हो सके कि उसने खाने का कौन सा सामान किसने लिया है। इस दौरान संजय अरोरा, अनिल अग्रवाल, बलदेव सिह बेदी, मोनिका सिह, उमेश सिह, प्रवीण जैन सोशल डिस्टेंसिह का पालन कर मौजूद रहे।
लापरवाही का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। सभासद प्रवीण कुमार मित्तल उर्फ प्रवीण पीटर ने जिलाधिकारी के नाम भेजे गए इस्तीफे मे बताया कि वह नगर के मौहल्ला प्रेमपुरी-कृष्णापुरी वार्ड नं.23 से निर्वाचित सभासद हैं। सभासद प्रवीण पीटर ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम त्याग पत्र भेजा है। इस सम्बन्ध मे जब पालिकाध्यक्ष से सम्पर्क कर इस मामले की जानकारी का प्रयास किया गया।
किशोर से कुकर्म कर बनाई अश्लील क्लिप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव में कई युवकों ने एक किशोर को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से कुकर्म करते हुए मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार कुकर्म करने लगे और बाद में वीडियो वायरल कर दी। पीड़ित किशोर के पिता ने एक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसके नाबालिग 14 साल के बेटे के साथ 29 दिसंबर 2019 को कुकर्म करते हुए मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। आरोप है कि इसके बाद आरोपी लगातार किशोर को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कुकर्म करते रहे। पीड़ित के अनुसार एक आरोपी ने दो दिन पूर्व भी उसके बेटे को क्लिप वायरल करने की धमकी देकर जंगल में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित किशोर ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ की।
इस पर आरोपियों ने अश्लील क्लिप को गांव में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित पिता ने एक आरोपी को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस किशोर का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।

