उत्तर प्रदेश

Agra News: शादीशुदा प्रेमिका ने पति और भाई के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या

Agra News: आगरा में । 2 महीने तक प्रेमी की बाइक अपने घर में छिपा कर रखी। प्रेमी के शव को बोरी में भरकर इटावा लायन सफारी पुलिया के नजदीक फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो महीने बाद मृतक के शव को बरामद किया और वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले प्रेमिका सीमा के पति को गिरफ्तार किया। दूसरे ही दिन आरोपी सीमा और उसका नाबालिग भाई भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

हत्या की यह पूरी वारदात 28 अप्रैल को रची गई थी। 28 अप्रैल को मृतक नारायण जैतपुर थाना क्षेत्र (Jaitpur Police Station Area) के वैदपुरा के रहने वाले ओम प्रकाश के घर हलवाई का काम करने गया था। इसके बाद से नारायण घर वापस नहीं लौटा। नारायण की पत्नी ने जैतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने नारायण को कुछ दिन तलाशा और फिर मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। कुछ दिन पहले मृतक नारायण की पत्नी फिर पुलिस के पास पहुंची और उन्हें बताया कि उसके पति नारायण के इटावा की रहने वाली सीमा के साथ अवैध संबंध थे। मृतक नारायण सीमा से घंटों – घंटों फोन पर प्रेमिका सीमा बात किया करता था। इस बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ था।

नारायण की पत्नी ने बताया कि सीमा ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। नारायण की पत्नी के संदेह को आधार बनाते हुए पुलिस टीम इटावा की रहने वाली सीमा के घर पर पहुंची और भागने का प्रयास कर रहे सीमा के पति चिंतई को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में चिंतई ने सिलसिलेवार पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। चिंतई ने बताया कि नारायण और उसकी पत्नी सीमा के बीच अवैध संबंध थे।

वह कई बार दोनों को मना कर चुका था। लेकिन नारायण उसकी पत्नी को फोन करता रहता था। थक हारकर उसने अपने नाबालिग साले को घर बुलाया और सीमा के साथ मिलकर नारायण की हत्या की प्लानिंग की। चिंतई ने बताया कि 28 अप्रैल को सीमा ने फोन करके नारायण को अपने घर बुलाया। घर पर चिंतई , सीमा और उसका साला मौजूद था।

तीनों ने नारायण की गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी बाइक को अपने घर में छुपा दिया। जबकि नारायण की डेड बॉडी को बोरी में भरकर इटावा लायन सफारी पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाइक और नारायण का शव बरामद कर लिया था ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21504 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − one =