समाचार (Muzaffarnagar News)
दोस्तों की हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के शाहपुर में मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास होंडा सिटी कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक को भी पकड़ लिया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी अनिल (३०) पुत्र छोटा, संदीप (२८) पुत्र सूरजभान और सुधीर पुत्र केशव बाइक से किसी कार्य से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिली है कि होंडा सिटी कार सवार युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और हरिद्वार से लौट रहे थे। घटना से गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है।
एसएसपी ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर परिचय प्राप्त कर मौजूद अधिकारियों/कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश। नवागन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय स्थित आगुन्तक कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी की गई। तदोपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, आई.जी.आर.एस. कार्यालय, जन शिकायत प्रकोष्ठ, पेशी कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं देहात, रिकॉर्ड रुम, पत्रावली शाखा, डीसीआरबी शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ शाखा, रिट सेल, मानवाधिकार शाखा, पासपोर्ट शाखा, साइबर हेल्प सेन्टर आदि शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शाखाओं में नियुक्त अधिकारीध्कर्मचारियों से वार्ता कर उनके कार्यों की जानकारी की गयी तथा सभी अधिकारीध्कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा कार्यालय रिकोर्ड को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान शाखाओं के अभिलेखों के रख-रखाव को चेक किया गया तथा साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । कार्यालय परिसर में साफ सफाई की स्थिति को बेहतर करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। डीसीआरबी प्रभारी से इनामिया अपराधियों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनपर शीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय में नियुक्त अधिकारीध्कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा सम्बन्धित को उनका निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शाखा प्रभारी व शाखाओं में नियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
फुगाना।(Muzaffarnagar News) जनपद पुलिस द्वारा लगातार बैंकों व चौराहों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। फुगाना में विभिन्न बैंकों के बाहर व अंदर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुहिम के अंतर्गत प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित द्वारा पौधारोपण कर किया गया, चीनी मिल द्वारा इस कार्यक्रम के तहत १०००० पौधे लगवाए जा रहे हैं, पौधारोपण की जिओ ट्रैकिंग नीरज मित्तल द्वारा गांव मंसूरपुर में पौधारोपण स्थल पर पहुंच कर की गई, इस दौरान कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, उत्तम वर्मा, प्रभात कुमार, अनिल कुमार, करण सिंह, अनिल शर्मा, शिव कुमार सिंह, ब्रजराज यादव, प्रदीप कुमार, ब्रह्म सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
वाहन चोरों के चोरी के वाहनों सहित दबोचा
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) पुलिस ने दो वाहन चोरों को चोरी किये गये पांच वाहन व अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तासर किया। अभियुक्तगण आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी कर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचते थे। अज्ञात चोरों द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग का १२ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को कसेरवा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे व निशादेही से कुल ०५ चोरी की हुई मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में सिकन्दर पुत्र वेदू कश्यप निवासी ग्राम शाहजुड्डी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, रोविन पुत्र पप्पू निवासी ग्राम शाहजुड्डी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल, ०४ स्पलैण्डर मोटरसाइकिल- चोरी की हुई, ०२ छुरी। अभियुक्तगण जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी करते थे तथा वाहनों पर लगी मूल नम्बर प्लेट को हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाते व बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वृक्षारोपण महौत्सव पर हुआ वृक्षारोपण
मुजफ्फनगर।(Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की एन0सी0सी0 इकाई ने एवं 82 यू0पी0 बटालियन अमृत वृक्षारोपण महोत्सव के अन्तर्गत तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल श्री बकुल गोसाई के निर्देशन में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य) ने पौधें लगाकर किया। डा0 नवेद अख्तर, अंकित धामा, श्रीमति एकता मित्तल, श्रीमति नीतू गुप्ता, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 दीपक मलिक, डा0 नवनीत वर्मा, डा0 सौरभ जैन, कृष्ण कुमार, उस्मान व संकेत जैन ने अलग-अलग परजातियों के पौधों को लगाया। इसके अतिरिक्त इसमें एम0कॉम0, बी0कॉम0, बी0ए0, बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान), बी0एस0सी0 (विज्ञान) की छात्र/छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया। उपरोक्त महोत्सव के अन्तर्गत एन0सी0सी0 के छात्र/छात्राओं ने बिलासपुर गांव में जाकर वृक्षारोपण किया और वहां ग्राम वासियों को वृक्षारोपरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम वासियों ने भी पूर्ण सहयोग देते हुए अपना योगदान दिया और रोपण किये गये पौधों को सुरक्षित रखने एवं सिचाईं एवं देखभाल करने का प्रण लिया।
अमृत वृक्षारोपण महोत्सव में एन0सी0सी0 के कैडेट्स में विशेष, नंदनी, निगम, जैनब, हिमांशी, निधि, नैना, कार्तिक पंवार, रीशु, मयंक, तुषार आलुवालिया, हर्षित, शिवम कुमार, शोएब, अमर त्यागी, खुशी, अंतिम, विनीत व तुषार आदि ने प्रतिभाग किया। बिलासपुर की ग्राम प्रधान श्रीमति गुलअफशा द्वारा इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया गया और महाविद्यालय एवं एन0सी0सी0 के कैडेट्स की सरहाना की गई व भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया तथा छात्र/छात्राओं को अपना पूर्ण सहयोग देते हुए आर्शीवाद प्रदान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल द्वारा इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की गई व बताया गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस कार्यक्रम से छात्र/छात्राओं को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण से जुडी कठिनाइयों व उनके निवारण हेतु उपलब्ध प्रक्रिया का बोध होता है व वातावरण में स्वच्छ वायु तथा वर्षा के लिए वृक्षारोपण बहुत अधिक आवश्यक होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
वृक्षारोपण कर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पर्यावरण की रक्षा और प्रकृति के संरक्षण के लिए वृक्ष लगाना अत्यन्त आवश्यक है । इसी क्रम में वृक्षारोपण को बढावा देने के उद्देश्य से वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव अभियान के अन्तर्गत सभी थानोध्कार्यालयों पर भी पुलिस कर्मियो द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जनपदवासियों से अपील करती है कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें साथ ही अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।
जिंप अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
भोपा।(Muzaffarnagar News) अमृत महोत्सव के अवसर पर आज आज जिला पंचायत के अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ मे विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अपर मुख्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार तोमर, अवर अभियंता कौशलवीर सिंह, क्षेत्रिय कर निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, स्टैनो अक्षय शर्मा, भागवत आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी रविन्द्र आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।
रालोद छात्र सभा ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी डिग्री कालेज में कल छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में रालोद छात्र सभा आज पूरे दल बल के साथ डी ०ए ०वी डिग्री कालेज पहुंची। आरोप है कि गत दिवस कालेज में पुलिस द्वारा छात्रों के साथ कालेज में घुसकर बत्तमीजी की गई थी इसका पता लगने पर रालोद छात्रसभा जिलाध्यक्ष सार्थक लाटियान अपने साथी छात्र नेताओं अभय अहलावत, काजी फैज,मयंक पचेंडा आदि सैकड़ों छात्रों के साथ कालेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए। पहले कालेज प्राचार्य के साथ वार्ता हुई। वार्ता में सहमति न बनने पर छात्रों ने जमकर हंगामा काटा मौके पर थानाध्यक्ष सिविल लाइन संतोष त्यागी मय फोर्स पहुंचे और छात्रों के साथ वार्ता में किसी भी छात्र की बाइक का कालेज परिसर के अंदर चालान न होने व कालेज छात्रों से कोई भी दुर्व्याहार भविष्य में न करने की बात कही। वही छात्र नेताओं को कालेज में बाहरी अराजकतत्वों को बढ़ावा न देने की भी अपील की। इसके बाद छात्र वह से धरना समाप्त कर डी०ए ० वी इंटर कालेज में छात्रों को प्रवेश न देने की समयाओ पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार के कार्यालय महावीर चौक पर घेराव किया डी०आई०ओ०एस गजेंद्र कुमार ने छात्रों की प्रवेश समंधित समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेकर कालेज प्राचार्यो से बात की व मौके पर मौजूद छात्रों की समस्याओं का निराकरण मौके पर कराया। छात्रों के इस प्रदर्शन में, गौरव सांझक,समीर जसोई,रक्षित सुजडू,मयंक ढिंढावाली ,देवांश बलियान साबिर बालियान,अर्जुन खरड़,ध्रुव राठी,हिमांशु,शुभम सैदपुरा,अरशद राजपूत,गोल्डी,तुषार वहलना आदि रहे।
पुरकाजी विधायक ने किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने मुख्यअथिति के रूप में भुराहेड़ी क्रीडा स्थल पर वृक्षारोपण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी नवीन शर्मा , ए०डी०ओ०पी०सी० हरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान मोनू कुमार , व उ०प्रा०वि० के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं के साथ ग्रामीणों ने भी पुष्प गुच्छा एवं पुष्प माला भेट कर विधायक अनिल कुमार का स्वागत किया।
विधयक पुरकाजी ने वृक्षारोपण के फायदे गिनाते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन का मुख्य भाग है । क्योंकि पेड़ पौधों जिंदा रहेंगे तब ही हम जिन्दा रहेंगे और हमारा जन जीवन भी सुख में और स्वस्थ रहेगा तथा प्राकृतिक आपदाएं भी नहीं आएगी। करोना कॉल का उदाहरण देते हुए ,विधायक अनिल कुमार ने बताया कि जिस प्रकार कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत जनता के सामने आई और ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की जान चली गई । यह समस्या बढ़ते प्रदूषण से भी हमारे सामने आई हैं । यदि प्रदूषण पर रोक लगाने हैं तो हमें अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने होंगे। इससे पूर्व विधायक अनिल कुमार ने ब्लॉक पुरकाजी के कृषि विभाग अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं छात्र छात्राओं के साथ मिलकर दर्जनों वृक्ष लगाए। वही पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने तमाम अधिकारियों एवं ग्राम वासियों से गांव भुराहेडी में २५८० पेड़ व पूरे ब्लॉक का टारगेट लगभग १२५००० पेड़ लगाने की अपील की। क्रीडा स्थल के लिए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने घ् एक लाख तक का एक ओपन जिम बनाने की घोषणा भी की जिस पर ग्राम प्रधान व अधिकारियों सहित ग्राम वासियों ने भी तालियां बजाकर इस घोषणा का स्वागत किया।
अनिल कुमार विधायक ने अपने अभिभाषण में बताया कि वृक्षरोपण सभी लोगों की जिम्मेदारी है, ऑक्सीजन सभी को चाहिए। सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि हम सभी कम से कम १० – १० पेड हर वर्ष लगाएंगे और पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र राठी,गोल्डी राठी, योगेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बेसिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह २०२१-२२ में एस० डी० ग्लोबल स्कूल को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी, संदीप भगिया व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ष् शुभम शुक्ला के कर कमलों द्वारा स्कूल के निर्देशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स को भेट किया गया 7 इस समारोह में जिला प्रबंधक दीपक कुमार बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला व विकास अधिकारी संदीप भागिया जी उपस्थित रहें । इस खुशी के अवसर पर विद्यालय मे एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के निर्देशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त करना एस०डी० ग्लोबल के लिए एक गर्व की बात है और बताया कि हमारे आसपास का वातावरण साफ व स्वच्छ होना चाहिए व उसे और कैसे स्वच्छ रखा जा सकता है विदयार्थी जीवन में हम अपना अधिकांश समय स्कूल में ही व्यतीत करते है इसलिए हमारे विद्यालय का स्वच्छ होना अति आवश्यक है और यदि हमारा विद्यालय स्वच्छ नही होगा तो हम रोगों- से ग्रस्त हो जाएगें। अतरू हमे यही ज्यादा से ज्यादा प्रयास करना चाहिए कि हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रहे, स्कूल की प्रधानाचार्य श्वेता वत्स ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया ! २ अक्टूबर २०१४ को देश भर में एक राष्ट्रीय आन्दोलन के रूप में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत हुई । नई दिल्ली में राजपथ पर स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, च्ज्२०१९ में महात्मा गाँधी की १५० वी जयंती के अवसर पर भारत उन्हें स्वच्छ भारत के रूप में श्रद्धांजलि दे सकता। इसलिए हमे विद्यालय मे साफ-सफाई रखनी चहिए ताकि विद्यालय में पढ़ते हुए मन लगता है । शिक्षक व बच्चे खुशहाल रहते है अतरू हम सबको विद्यालय को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग अवश्य देना चाहिए।
रामपुर तिराहा के नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रामपुर तिराहा वासी नागरिकों ने जिलाधिकारीॅ/अपर जिलाधिकारी के नाम सौंपे गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा सफाई होने के बावजूद भी रामपुर तिराहे पर कब्जा करने के उद्देश्य से गोबर व कूडे के ढेर लगाने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग की। वे सब लोग रामपुर तिराहे निवासी है। कुछ दिन पूर्व हमने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था, जिसमे अवैध रुप से कब्जे व गोबर कूडा हटाने के लिए ज्ञापन दिया था, जो प्रशासन द्वारा जे० सी० सी० से हटा दिया गया, परन्तु ४-५ दिनों से दबंग लोगो द्वारा पुनः कब्जा करने के उद्देश्य से गोबर व कूड़ा डालना शुरु कर दिया है, जिससे मौहल्ले में गंदगी व दुर्गन्ध आनी शुरु हो गयी है। बरसात में जलभराव व बीमारियों का खतरा बना हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि दबंगो पर उचित कार्यवाही करे। इस दौरान कुसुम कश्यप, बबली राणा, संगीता देवी, रीना, बबली, काका, लोकेश आदि मौजूद रहे।
भडाना का हाल चाल पूछा
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) जानसठ के चेयरमैन का गत दिवस एक्सीडेंट हो गया था उसका कुशल क्षेम जानने के लिए सरकारी अस्पताल में जिला पंचायत के अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा नेता अशोक बाठला ने उनका हाल चाल पूछा। भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने जानसठ चेयरमैन परविंदर भड़ाना के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
वृक्षारोपण अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर पड़ेगी पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर पड़ेगी पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया, बनेड़ा गांव में ग्राम प्रधान और समूह की महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
सार्वजनिक स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण
चरथावल। (Muzaffarnagar News) भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ०विपिन त्यागी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कस्बा में सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए सभी से पेड़ लगाने की अपील की।चरथावल विकासखण्ड की नहर पटरी पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हो वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए चरथावल बीजेपी मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ विपिन त्यागी ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण को बचाने हेतु सभी क्षेत्रवासियों से पेड़ लगाने की अपील की इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शान्ति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईद उल अजहा के त्यौहार के मददेनजर आज शहर कोतवाली मे आयोजित शान्ति समिति की बैठक मे व्यापारी नेताओ ं सहित शहर के सभी समाजसेवी व सभासदगण मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीओ सिटी कुलदीप कुमार, इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा ने सभी लोगों से शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। बैठक कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान इंस्पैक्टर प्रशासन संजय कुमार,एसएसआई सहित समस्त स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वृहद अमृत वृक्षारोपण महोत्सव की शुरुआत के अवसर पर चौ छोटूराम महाविद्यालय के कृषि फार्म पर कर्नल सुगंध शर्मा, कर्नल बकुल गोसाईं, प्राचार्य डॉ नरेश मलिक, मेजर डॉ विजय कुमार ढाका सभी एनसीसी कैडेट्स एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रातः काल ६ बजे से प्रारंभ कर दिया गया है और यह कार्यक्रम शाम ६ बजे तक जारी रहा। महाविद्यालय ने लगभग १००० पौधारोपण कर युवा वन की स्थापना का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष भी लघुवन की स्थापना की गई थी जिसके वृक्ष बहुत अच्छे चल रहे हैं।
किसान की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भौराकलां थाना क्षेत्र के मुंडभर गांव के जंगल मे जंगली जानवर ने हमला कर किसान को उतारा मौत के घाट, खेत मे घास काटते हुए 50 वर्षीय किसान जयबीर पुत्र राजसिंह पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल को चिकित्सक के यंहा उपचार हेतु लाया गया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान पर कौन से जंगली जानवर ने हमला किया है अभी उसकी जानकारी नहीं हो पाई है मृतक किसान घास काटने के बाद पल्ली लेकर ईख के खेत में गया था जहां पर उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जंगली जानवर के हम जैसे क्षेत्र में दहशत का माहौल,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा।
विधायक ने किया पौधारोपण
खतौली।(Muzaffarnagar News) विधायक खतौली द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र चितोड़ा मु०नगर में पौधरोपण किया गया। विधायक खतौली द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र चितोड़ा मु०नगर में पौधरोपण किया गया, वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी, अन्य वैज्ञानिकगण, उपकृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी मौजूद रहें।

