देश में कोरोना के 42836 मामले सामने आए हैं जिसमें से सक्रिय मामले 29685-स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है।
इसके अनुसार ही नियम तय किए गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड-19 के कुल 42,533 मामले सामने आए हैं जिसमें से कुल सक्रिय मामले 29453 हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अंतरराज्य कार्गो के आवामगन कोई समस्या नहीं आए।
2573 new cases and 83 deaths reported in last 24 hours.
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 42836 including 29685 active cases, 11762 cured/discharged/migrated and 1389 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/s2lHbomxHb— ANI (@ANI) May 4, 2020
एमएचए कंट्रोल रूम नंबर 1930 और एनएचएआई हेल्पलाइन नंबर 1033 का उपयोग ड्राइवरों/ट्रांसपोर्टरों द्वारा लॉकडाउन से संबंधित किसी भी शिकायत को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है। सभी जिलों को रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में बांटा गया है।
रेल, हवाई यात्रा पर रोक रहेगी, हालांकि मेडिकल इमरजेंसी में छूट होगी। जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों को आवाजाही की अनुमति होगी।
कंटेनमेंट जोन के अंदर किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक। कॉलोनी व आवासीय परिसर की दुकानें सामान बेच सकती हैं।
In pandemics such as #COVID19, historically it has been noted that if social distancing is not respected when social mobility is allowed, chances of disease transmission increase rapidly once restrictions are eased: Union Health Ministry Joint Secretary Lav Agrawal pic.twitter.com/QAWgd9ZESn
— ANI (@ANI) May 4, 2020
ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति है। ग्रीन जोन में देशभर में प्रतिबंधित कार्यों के अलावा सभी कार्यों को अनुमति।
सभी धार्मिक आयोजन बंद रहेंगे। ग्रीन जोन में बस में 50 फीसदी लोग ही बैठेंगे। अंतरराज्यीय आवागमन पर रोक जारी रहेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा पिछले 24 घंटे में भारत में 2553 मामले बढ़े हैं जिससे कुल मामलों की संख्या 42533 हो गई है।कुल सक्रिय मामले 29453 हैं। अभी तक 11,706 लोग ठीक हुए हैं।24 घंटे के दौरान 1074 लोग ठीक हुए। रिकवरी रेट 27.52 फीसदी पहुंच गया है जो अब तक का सबसे अधिक है।
60 साल से ज्यादा और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहें। कोविड-19 जैसी महामारी में देखा गया है कि जब सोशल डिस्टेंसिग का सम्मान नहीं किया जाता है और जब पाबंदी हटा ली जाती है तो संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। हम सब सावधान रहें, वायरस से निपटने की तैयारी को मजबूत करते रहें।
As of now, there are about 610 cases of #COVID19 in 112 aspirational districts which is considered fairly low at less than 2 per cent of the national level of infections. Of these, six districts have reported first case after April 21: Amitabh Kant, Chairman of Empowered Group 6 pic.twitter.com/D06HGWElpp
— ANI (@ANI) May 4, 2020
सार्वजनिक स्थलों पर जाते समय मास्क जरूर पहनें, भीड़भाड़ करने से बचें। एम्पावर्ड ग्रुप 6 के चेयरमैन अमिताभ कांत ने कहा जो 92 हजार सिविल सोसायटी पंजीकृत थे.
पहली बार सभी को मोबिलाइज किया गया। इन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सैनिटाइजेशन हर काम में लगाया गया।राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर इन्हें हॉटस्पॉट क्षेेत्रों सहित जहां भी जरूरत थी, मोबिलाइज कराया गया।
