वैश्विक

जिला अधिकारी रोज क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करें-अपर मुख्य सचिव गृह

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब तक 50 हजार से ज्यादा श्रमिकों व छात्रों को अलग-अलग राज्यों से लाया जा चुका है। हर रोज 18 से 20 ट्रेनें यूपी लाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों का किराया श्रमिक दे रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह ने ये बातें सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि वापस आ रहे श्रमिकों की निगरानी के लिए हर जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह हर रोज क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण करें।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उद्योगों को चलाने में कोई समस्या न आए और रेड जोन वाले जिलों की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी करें।
प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को काम देने और राजस्व वृद्धि के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के राशन कार्ड पर यूपी में और यूपी के राशन कार्ड पर गोवा व कर्नाटक में लोगों को राशन मिला। यह बड़ी उपलब्धि है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 1 =