फिल्मी चक्कर

Chup- Revenge Of The Artist का दिलचस्प टीजर जारी किया Amitabh Bachchan ने 

Amitabh Bachchan ने  दुलकर सलमान और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ (Chup- Revenge Of The Artist) का दिलचस्प टीजर शेयर किया है. टीजर आज 9 जुलाई को गुरुदत्त  की जयंती के अवसर पर जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि फिल्म गुरुदत्त को एक श्रद्धांजलि है.

 

Chup- Revenge Of The Artist टीजर की शुरुआत दुलकर सलमान के कैरेक्टर से होती है, जो कागज से बने फूल बनाते हैं, जो गुरुदत्त की 1959 की प्रतिष्ठित फिल्म ‘कागज के फूल’  को लेकर है.

Chup- Revenge Of The Artist टीजर में सनी देओल के किरदार की एक झलक भी शेयर की गई है. श्रेया धनवंतरी का किरदार आगे कहता है, ‘उस समय ‘कागज के फूल’ के लिए गुरु दत्त की आलोचना भी की गई थी न..’ फिर सनी को अपनी भारी आवाज में जोर से ‘चुप’ चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.

अंत में गीता दत्त द्वारा गाया गया गाना ‘वक्त ने किया’ सुना जा सकता है.फिल्म को एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन और लेखन आर बाल्की ने किया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21420 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + five =