मुजफ्फरनगर के लिए आज फिर आयी अच्छी खबर, अब जिले में केवल 6 मरीज शेष
मुजफ्फरनगर। जनपद मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या मे कमी होने की खबर से पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियो के साथ साथ नागरिको ने भी राहत की सांस ली।
प्रशासन द्वारा कोविड-10 के प्रभाव के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है।कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा गई है। स्वास्थ्य विभाग की और से भी विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं।
कोविड-19 के दृष्टिगत की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओ के बीच मिली 82 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। कुल दस पॉजिटिव मरीजो मे से चार मरीजो के ठीक हो जाने से जनपद मे अब सिर्फ 06 पॉजिटिव मरीज रह गए हैं।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव सहित समस्त पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियो तथा सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की जा रही दिन रात की कडी मशक्कत केेे फलस्वरूप जनपद मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या कम हो जाने से प्रशासन के साथ नागरिको ने भी राहत की सांस ली।
