उत्तर प्रदेश

Jhansi News: फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले नोएडा के पास से गिरफ्तार

Jhansi News:  पुलिस उपमहानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी व सीओ साइबर क्राइम धर्मराज यादव  के निर्देश पर साइबर क्राइम पुलिस फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले आरोपियों की तलाश में लगे थे। साइबर क्राइम टीम ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए चार अपराधियों को नोएडा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनको झाँसी लाया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंदर बड़ागांव गेट मोहल्ले में रहने वाले अंकित तिवारी ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में लिखित तहरीर देते हुए एक मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर सेल पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ दफा 420, 66 (सी), (66डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की विवेचना साइबर क्राइम के निरीक्षक रजनेश कुमार कर रहे थे।

साइबर अपराधियों ने बताया कि क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर के अधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक, लकी ड्रा, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के बहाने से लोगों के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एवं ओटीपी पूछकर विभिन्न पेमेंट गेट वे के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से खरीददारी एवं विभिन्न वेब साइटों के बालेट अकाउंट में रुपयों की ठगी कर लेते हैं।

इसके उपरांत ठगी की गई धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रान्सफर कर लेते हैं और फिर ट्रान्सफर की गयी धनराशि को साइबर अपराधी एटीएम कार्ड द्वारा शीघ्रता से निकालकर आपस में बांट लेते हैं।हरदोई के थाना माधौगंज निवासी राजकपूर, दिल्ली निवासी दिलीप कुमार, मोंटू और किट्टी को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए बदमाशों के पाससे नौ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 11 एटीएम कार्ड, तीन चैकबुक, चार आधार कार्ड, तीन पेनकार्ड, 16 सिम कार्ड, दो कार, 3735 कैश व तीन वाहन रजिस्ट्रेशन व दो ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए।

प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, निरीक्षक रजनेश कुमार चौहान, आरक्षी सचिन तिवारी, आरक्षी शरद कुमार, आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी मनोज कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना झाँसी परिक्षेत्र शामिल रहे।साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के मामले में इतवारी गंज निवासी आसिफ को 18 हजार कैश वापस कराया है। आरोप है कि डेविड कार्ड के माध्यम से ठगी की गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − thirteen =