Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी ने इस दौरान कई स्थानो का औचक निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। एसएसपी ने नगर के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लोक डाउन के पालन मे सख्ती बरतने की बात कही।

कोविड-19 के प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। ताकि लोग अपने घरो मे रहें तथा घर मे रहकर कोरोना को हराए। नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत लाॅक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना किसी जरूरी कार्य के अपने घर से बाहर ना निकले।

अपने घर मे ही रहे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश हैं कि सुबह 6 बजे से 9 बजे तक लाॅक डाउन मे छूट के दौरान एक घर से सिर्फ एक ही व्यक्ति बाजार से खरीदारी के लिए जाए तथा जरूरी सामान की खरीदारी कर जल्द से जल्द वापिस अपने घर लौट जाए।

ताकि भीड से बचा जा सके। एसएसपी अभिषेक यादव ने आज दोपहर के वक्त नगर क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर किया। उन्होने इस दौरान कई स्थानो पर मास्क वितरीत किए तथा नागरिको से अपने घरो मे रहने की अपील की।

एसएसपी ने इस दौरान कई स्थानो का औचक निरीक्षण किया ताकि बेवजह सडक पर घूम रहे वाहन चालको को सबक सिखाया। विदित हो कि नगर के कच्ची सडक, जिला परिषद मार्किट व सदर बाजार मे खुले आम बाजार की तरह लोग इधर उधर घूमते नजर आए। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कोर्ट रोड, सदर बाजार व महावीर चैक आदि का औचक निरीक्षण किया।

एसएसपी ने महावीर चैक पर मौजूद इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर महिला थाना मोनिका चैहान को निर्देशित किया कि लाॅक डाउन के अनुपालन मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =