वैश्विक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लांच किया शिवालिक-क्लास फ्रीगेट युद्धपोत INS Dunagiri

शिवालिक-क्लास फ्रीगेट युद्धपोत INS Dunagiri की लांचिंग के बाद राजनाथ सिंह ने इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया। दूनागिरी नाम उत्तराखंड में स्थित एक पर्वत का है इस युद्धपोत का निर्माण कोलकाता स्थित गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने किया है। INS Dunagiri युद्धपोत नौसेना के ही पुराने दूनागिरी एएसडब्ल्यू फ्रीगेट का नया अवतार है। पुराना फ्रीगेट 33 साल की सेवाएं पूरा करने के बाद साल 2010 में रिटायर हो गया था।

INS Dunagiri प्रोजेक्ट-17 ए का चौथा युद्धपोत है जिसे आज केंद्रीय रक्षामंत्री ने लांच किया है। आपको बता दें कि ये प्रोजेक्ट ऐसे ही 7 शिवालिक क्लास फ्रीगेट युद्धपोत नौसेना को बनाकर देगा। ऐसे ही 4 युद्धपोत मुंबई स्थित मझगांव डॉकयार्ड में तैयार किए जा रहे हैं और बाकी तीन जीआरएसई में। आपको बता दें कि मझगांव डॉकयार्ड पहले ही इस क्लास के दो युद्धपोत समंदर में लांच कर चुका है। इसके पहले जून के महीने में इस क्लास का तीसरा युद्धपोत उदयगिरी लांच किया गया था।

नौसेना के लिए बनाए गये ये सभी सातों युद्धपोत देश की अलगअलग पर्वत-श्रृंखलाओं के नाम पर रखे गए हैं। INS Dunagiri युद्धपोत की तरह ही दूनागिरी भी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की एक अहम पहचान के बारे में बता रहा है। इस युद्धपोत में 75 फीसदी उपकरण, सिस्टम, इक्विमेंट और हथियार सभी स्वदेशी हैं। भारतीय नौसेना के डायरेक्टरेट ऑफ नेवल डिजाइन ने इन सभी युद्धपोतों का डिजाइन तैयार किया है।

INS Dunagiri की खासियत

1-ये बिना किसी गलती के जल, थल और आकाश में अपनी मारक क्षमता रखेगा
2-इससे किए गए वार का निशाना भी अचूक होता है कितनी भी दूरी का लक्ष्य हो इसके वार में एक भी इंच का फर्क नहीं आता है
3-ये युद्धपोत 7000 टन का माल लेकर 28 नॉट (पानी में स्पीड का पैमाना) की स्पीड से कहीं भी जा सकता है
4-इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये आत्मनिर्भर भारत की अद्भुत तस्वीर है
5-इस युद्धपोत में 75 फीसदी सामान स्वदेशी लगा है
6-ये किसी भी तरह के शत्रु का दमन करने की क्षमता रखता है
7-ये दूनागिरी सहित प्रोजेक्ट 17ए के सभी फ्रीगेट शिवालिक क्लास (प्रोजेक्ट-17) के युद्धपोतों का फॉलो-ऑन हैं
8-इसमें सभी में पहले वालों से बेहतर स्टेल्थ फीचर्स, एडवांस वैपन, सेंसर्स और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम डेवलप किए गए हैं

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिस नए फ्रीगेट INS Dunagiri को लांच किया है ये अब से 33 साल पहले वाले आईएएनस दूनागिरि के नाम पर रखा गया है। दरअसल, भारतीय नौसेना की ये बहुत पुरानी परंपरा है कि रिटायर (डि-कमीशन) युद्धपोत के नाम पर ही नए जंगी जहाज का नाम रखा जाता है।

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from: Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 20 =