उत्तर प्रदेश

Meerut News: अवैध रूप से चल रहे कसीनो का भंडाफोड़, 10 नेपाली लड़कियों समेत 43 लोग गिरफ्तार

Meerut News: पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे कसीनो का भंडाफोड़ किया. पुलिस की रेड पड़ते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई. कार्रवाई के दौरान 10 नेपाली लड़कियों समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसी के साथ महंगे मोबाइल, लग्जरी गाड़ियां, गैंबलिंग कॉइंस और ताश की गड्डियां बरामद हुई है. यानी अय्याशी और जुआ का हर वह सामान पुलिस ने बरामद किया जो अब तक फिल्मों में दिखाई देता था.

दिल्ली से सटे मेरठ में रियल लाइफ गैंबलिंग कसीनो में पुलिस ने रेड मार दी. मामला मेरठ के ओक ट्री होटल की है. मेरठ के दिल्ली देहरादून हाईवे पर बना यह होटल असल में अय्याशी का अड्डा बन चुका है. यहां पर जुआ खेला जाता है. विदेशी लड़कियों को अय्याशों के आगे परोसा जाता है और वह भी बिना लाइसेंस.

पुलिस की सांठगांठ और पुलिस की नाक के नीचे यह पूरा रैकेट चल रहा था और स्थानीय पुलिस ने इस पर संज्ञान नहीं लिया. लेकिन एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक चंद यादव ने देर रात रेड कर दी. जिसके बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई.

खुद को छुपाने के लिए कोई टॉयलेट में बंद हो गया तो फिर कोई बेडरूम में घुस गया. जिसके बाद पुलिस ने एक-एक को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया. कुल 43 लोग मौके से गिरफ्तार हुए.

बताया जा रहा है कि कोई शहर का नामी रईसजादा है तो कोई दिल्ली गुड़गांव से जुआ खेलने मेरठ आया था. जिसके बाद 10 विदेशी लड़कियों को देखकर तो पुलिस के होश ही उड़ गए.दरअसल अय्याशी के लिए विदेशी लड़कियों का इस्तेमाल किया जाता था, क्योंकि विदेशी लड़कियों को देख कर अय्याश मोटी रकम देते हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =