उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: पूर्व MLC महमूद अली नवी मुंबई के फ्लैट नंबर 601 साईं अपार्टमेंट से गिरफ्तार

Saharanpur News: पूर्व MLC महमूद अली को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महमूद अली बसपा से पूर्व MLC एवम खनन माफिया हाजी इकबाल का भाई है. महमूद को उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने महाराष्ट्र की नेरुल पुलिस की मदद से, नवी मुंबई के फ्लैट नंबर 601 साईं अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है.

पूर्व MLC महमूद अली पर धोखाधड़ी, दुष्कर्म, पास्को अवैध, खनन जैसे गम्भीर प्रकरण के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. महमूद को नवी मुंबई से शनिवार को गिरफ्तार किया है, जहां से उसे पुलिस आज सहारनपुर लेकर पहुंची है. महमूद को पुलिस पहले कोर्ट में पेश करेगी, जिसके बाद उसका मेडिकल कराकर उसको जेल भेजा जायेगा.

पूर्व MLC एवं खनन माफिया हाजी इकबाल और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. पुलिस हाजी इकबाल और उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई कर रही है. अभी कुछ दिन पूर्व ही इकबाल और उसके भाई महमूद के आलीशान मकानों को बुलडोज़र की कार्यवाई से ढहा दिया गया था. प्रशासन हाजी इकबाल की अभी तक 125 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर चुका है. वहीं हाजी के तीन बेटों सहित उसके कई साथियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.

जिसके बाद हाजी और उसके चौथे बेटे की तलाश जारी है. लगातार पुलिस द्वारा हो रही कार्यवाई से माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हालांकि गैंगस्टर एक्ट में इकबाल का एक बेटा फरार चल रहा है, और साथ ही पुलिस, 25 हजार इनामी खनन माफिया हाजी इक़बाल को भी लगातार तलाश कर रही है.

पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवाया हुआ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. पुलिस ने उम्‍मीद जताई है कि जल्‍द ही हाजी इकबाल को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.पूरे मामले पर सहारनपुर एसएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि सहारनपुर के थाना मिर्ज़ापुर में धोखाधड़ी के मामले में 25 हजार के इनामी महमूद अली वांछित चल रहा था जिसको नवी मुंबई से सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर सहारनपुर लाया गया 

जिसके बाद कोर्ट के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल पर भी 25 हजार का इनाम घोषित है जिसके पकड़ने के लिए भी दबिश दी जा रही है. वहीं पकड़े गये अभियुक्त महमूद के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य आधा दर्जन मामले भी दर्ज हैं जिसके लिए आज पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =