Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मी भी कर रहे शिवभक्तों की सेवा, रखा जा रहा सुविधाओं का खास ख्याल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पुलिस और नेता शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा में उतर आई है। जिले की पुलिस शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा दोनों मे जुटी है। पुरकाजी से लेकर मुजफ्फरनगर तक कांवड़ियों के भोजन और दूसरी सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है।

पुरकाजी चेयरमैन ने महिला कांवड़ियों के लिए अलग से स्नानघर की व्यवस्था कराई है, जबकि मुजफ्फरनगर चेयरपर्सन ने सेवा शिविर लगवाकर १० लाख से खाने और नाश्ते का इंतजाम किया है। प्रवेश से लेकर जिले के अंतिम छोर तक खाना और नाश्ता चल रहा है।

भोलों के छालों पर मरहम लगा रही तितावी पुलिस

हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लाकर हरियाणा की और बढने वाले कांवड़ियों का सत्कार तितावी थाना पुलिस कर रही है। थाने के समीप बाकायदा शिविर लगाकर भोलों के पैर के छालों पर मरहम लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी सहित बारी-बारी से अन्य पुलिस कर्मी भोलों की सेवा कर धर्म लाभ उठा रहे हैं।

महादेव के भक्तों की सेवा में पालिका चेयरपर्सन

मुजफ्फरनगर धीरे-धीरे शिवमय होता जा रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आ रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा का नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल ने विशेष ख्याल रखा है। इसके मद्देनजर रुड़की रोड़ पर सेवा शिविर लगाया गया है।
जहां तीनों टाइम श्रद्धालुओं के चाय, नाश्ते तथा खाने की व्यवस्था की गई है। पालिका चेयरपर्सन अंजु अग्रवाल कहती हैं कि भोलो की सेवा ही भोलेनाथ की सेवा है।

नगर पंचायत पुरकाजी महिलाओं के लिए आया आगे

नगर पंचायत पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी ने महिला कांवड़ियों को खास सौगात दी है। ७ दिन के भीतर उन्होने पुरकाजी में महिलाओं के लिए ७ स्नानघर तैयार कराए हैं।उनका कहना है कि पुरुष कांवड़ यात्री तो कहीं भी स्नान कर सकते हैं, लेकिन महिला कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख उन्होंने ७ स्नान घर तैयार कराए हैं।

चारों और गूंज रहा एसएसपी का स्वागत संदेश

एसएसपी विनीत जायसवाल कांवड़ यात्रा के मद्देनजर काफी गंभीर हैं। सुरक्षा तथा सेवा के साथ ही एसएसपी कांवड़ यात्रियों के स्वागत का भी खास ख्याल रख रहे हैं।
जनपद में प्रवेश करने वाले कांवड़ यात्रियों को उन्होंने वायस मैसेज जारी किया है। जिसमें उन्होंने व्यवस्था बनाने में उनका सहयोग भी मांगा है। इसके साथ ही एसएसपी किसी भी समस्या से पुलिस कर्मियों को अवगत कराने का अनुरोध कर रहे हैं।

शिविरों में चढ़ी कढाई, पूरी-कचोरी बना रहे हलवाई

कांवड़ सेवा शिविरों का नजारा बिल्कुल अलग है। श्रद्धालु कांवड़ियों को खाने में आलू-पूरी और सब्जी के साथ चाय और मट्ठी दी जा रही है।
जबकि नाश्ते में दूध-जलेबी और बालूशाही भी परोसी जा रही है। कांवड़िया अलग-अलग व्यंजन का स्वाद ले रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 11 =