Muzaffarnagar: कुख्यात सुशील मूंछ की 57 लाख की कोठी कुर्क, भारी फोर्स के साथ पहुंचे अफसर
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर पुलिस ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ कुख्यात गैंगस्ट सुशील सिंह उर्फ मूछ का मकान कुर्क कर दिया। थाना भोपा पुलिस ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की है।
वर्ष 2003 में अवैध शराब बिक्री के मामले में दर्ज मुकदमे के उपरांत सुशील उर्फ मूछ के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सुशील मूछ ने नवंबर 2021 में 25 वर्ष पुराने एक मामले में सरेंडर किया था। सुशील उर्फ मूछ के विरुद्ध हत्या के 10 सहित 41 मुकदमे दर्ज हैं
प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा बिजेन्द्र सिंह रावत के मुताबिक 2003 में थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी सुशील सिंर्ह उर्फ मूछ के विरुद्ध अवैध शराब बिक्री के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी।
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में गैंगस्टर सुशील मूछ जेल चला गया था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत सुशील मूछ के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई। जिसके तहत मंगलवार को कुख्यात बदमाश मथेड़ी स्थित पैतृक लाखों रुपये की कीमत की कोठी कुर्क की।

