Muzaffarnagar: विशाल प्राकृतिक चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन- तीसरे दिन 500 से अधिक मरीजों ने लाभ लिया
Muzaffarnagar: नई मंडी स्थित वर्धमान धर्मशाला में गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 17 जुलाई से 21 जुलाई तक विशाल प्राकृतिक चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन कंचन सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा किया जा रहा हैं।
संस्था के अध्यक्ष मनमोहन जैन ने बताया कि जैन स्थानक, संस्थान द्वारा विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क ईलाज किया जा रहा है इस दौरान घुटने की तकलीफ, कमर दर्द की तकलीफ, मनकों में गैप होना, ग्रीस का कम, खत्म होना, लिगामेन्ट का कमजोर होना, सूजन होना, पानी भर जाना, उठने बैठने में परेशानी होना, पालथी मारकर नहीं बैठ पाना, चलते समय आवाज का होना, दर्द का अधिक होना, सोते – बैठते समय दर्द का बढ़ जाना, कमर में दर्द होना- सूजन होना, हड्डियों में कमजोरी होना, नींद का कम आना, खड़े रहने में शून्य होना, दर्द का होना गादियों का दब जाना, हड्डियों का घिसना, कमजोर होना, कमर का झुक जाना आदि का ईलाज किया जा रहा है।
शिविर के तीसरे दिन लगभग 500 से अधिक महिलाओ व पुरुषों ने लाभ प्राप्त किया।कंचन सेवा संस्थान की ओर से डॉ राम अवतार शुक्ला एवं डॉ छैल बिहारी शर्मा ने अपनी टीम के साथ मरीजों का इलाज किया जिसमें दर्द से पीड़ितो की मिट्टी पट्टी, तेल मालिश व सिकाई की गई।

