Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ट्रक ने रोलिंग मिल में काम करने वाले मजदूर को कुचला

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के इलाके के नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित रोलिंग मिल में काम करने वाले एक मजदूर को अज्ञात ट्रक ने सड़क पार करते समय एक मजदूर को कुचलकर मोके से फरार हो गया। आनन फानन में अन्य मजदूरों एंव राहगीरों ने इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने हाईवे एम्बुलेंस की मद्द से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीरता के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया गया है।

दरअसल मामला जनपद मु० नगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित अम्बा स्टील फैक्ट्री का है जहां मजदूरी करने वाले कामता सिंह ने बताया की हम लोग झारखण्ड के रहने वाले है 

यहां अम्बा रोलिंग मिल में लोडिंग का कार्य करते है वाक्य देर शाम का है की जब हमारा साथी लाल देव सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी झारखंड मिल के बाहर सड़क पार किसी काम से गया था और वापस फैक्ट्री लौट रहा था।

तभी अचानक सड़क पार करते समय अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया और मोके से फरार हो गया घायल की चीख पुकार पर आस पास के राहगीर एंव अन्य मजदुर दौड़ पड़े तथा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है। उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल को हाईवे एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से डॉक्टरों ने घायल की हालत गम्भीरता के चलते उसे मेरठ रैफर कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 3 =