वैश्विक

औरैया हादसा: डीसीएम में एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी- अबतक 24 लोगों की मौत

औरैया जिले में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर एक ढाबे के पास चाय पीने को रुकी मजदूरों से भरी डीसीएम में एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में अब-तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 22 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने के कारण 15 लोगों को सैफई रेफर किया गया है।

यह घटना औरैया कोतवाली क्षेत्र के चिरूहुली के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा। ट्रॉले में सभी प्रवासी मजदूर सवार थे। एक-एक कर चूने में दबे शवों को निकाला जा रहा है।

इटावा: औरैया में दुर्घटना में घायल हुए 19 लोग, जहां आज सुबह 2 ट्रक आपस में टकरा गए, उन्हें सैफई ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Posted by News & Feature Network: Regional News on Friday, May 15, 2020

 डीसीएम गाजियाबाद से 20 मजदूरों को लेकर मध्यप्रदेश के सागर जा रहा था। जबकि चूना लदा ट्रॉला राजस्थान से पश्चिम बंगाल के लिए चला था। इसमें करीब 70 मजदूर सवार थे।

हादसे में मरने वालों में राहुल पुत्र विभूति निवासी गोपालपुर थाना पिंडा जोरा झारखंड, नदकिशोर, कनी लाल पिंडा जोरा झारखंड, केदारी यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी बारा चट्टी बिहार, अर्जुन यादव, राजा गोस्वामी, मिलन निवासी पश्चिम बंगाल, गोवर्धन पुत्र गोरांगो, अजीत पुत्र अमित निवासी पशिम बंगाल, चन्दन राजभर, नकुल महतो, सत्येंद्र निवासी बिहार, गनेश निवासी पुरुलिया पश्चिम बंगाल, उत्तम, सुधीर निवासी गोपालपुर, डॉक्टर मेहती, मुकेश, सोमनाथ गोस्वामी आदि शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही उन्होंने कमिश्नर और आईजी कानपुर को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्य चिकित्साधिकारी अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल 22 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 15 लोगों को जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें सैफई पीजीआई में रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में एडीजी जय नारायण सिंह घायलों से हालचाल लेने पहुंचे।

घायलों में धनन्जय कालिंदी (36) निवासी झारखंड, शम्भू (21) निवासी झारखंड, उमेश कालिंदी (27), काजल (30), वंदना (30) निवासी मध्यप्रदेश, योगेश (10) निवासी मध्यप्रदेश, येगिता (10) निवासी मध्यप्रदेश, शशि, मीना, रोशन, गोपाल, गोविंदा, राहुल (10), नीरज (3), गौरी (2), अरविंद आदि शामिल हैं। 

औरैया में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सरकार ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के साथ सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर फतेहपुर सीकरी (आगरा) और कोसी कलान (मथुरा) के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मथुरा व आगरा के एसएसपी, एडीजी आगरा जोन और आईजी आगरा जोन से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा है। वहीं सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने का भी एलान किया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =