Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तेज गति से आ रहे ट्रक ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मारी, विद्युत लाइनमैन को कुचला, मौके पर मौत

जानसठ। मोरना शुक्रताल रोड पर ककरौली बिजली घर के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने भैंसा बुग्गी को अपनी चपेट में लेने के बाद विद्युत लाइनमैन को कुचला जिस की मौके पर ही मौत शव को पीएम के लिए भेजा गया पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जानसठ मोरना शुक्रताल रोड पर एक अज्ञात ट्रक यूपी २० ए टी ००२१ का चालक बहुत तेज गति से मोरना की ओर से जानसठ की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक ककरौली बिजली घर के पास पहुंचा सामने आ रही भैंसा बुग्गी मे टक्कर मार दी।

बुग्गी मालिक अब्दुल कलाम ने बताया की मैं अपने गांव ककरौली से बेहड़ा सादात आटा पिसाई के लिए जा रहा था। मेरे साथ दो युवक सद्दाम ककरौली, फैजान बेहड़ा सदात जा रहे थे।

टक्कर लगने से फैजान घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक तेजी से भाग रहा था कुछ दूरी पर ही विद्युत विभाग में तैनात लाइनमैन खुर्शीद व उसका साथी लाइनमैन मुरसलीम विद्युत कार्य करने के लिए सड़क पर जा रहे थे जिन्हें ट्रक चालक ने टक्कर मार कर कुचल दिया लाइनमैन खुर्शीद ३३ वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई ।

और खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ट्रक चालक ट्रक को चलती अवस्था में छोड़कर ट्रक से कूदकर भाग गया। ट्रक खतौली गन्ना क्रय केंद्र सेंटर सी के प्लॉट से गुजरते हुए गन्ने के खेत में जाकर रुका ।

सूचना मिलते ही मौके पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा व ककरौली थाना प्रभारी विजय सिंह बहादुर ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया।

मृतक लाइनमैन के भाई दिलशाद ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कि खुर्शीद अपनी पत्नी मोहसिना ३० वर्षीय व तीन पुत्री लाइबा १५ वर्षीय साइमा १३ वर्षीय माईसा ११ वर्षीय व एक पुत्र साहबान ८ वर्षीय को अपने पीछे रोते बिलखते छोड़ गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 13 =