फिल्मी चक्कर

स्क्रीनप्ले, जबरदस्त एक्टिंग और कहानी का मास्टरपीस: क्राइम थ्रिलर “पाताल लोक”

लॉकडाउन के दौरान सुदीप शर्मा की क्राइम थ्रिलर पाताल लोक का ऑनलाइन प्रीमियर हो गया है. सीरीज के रिव्यू से साफ है कि इस सीरीज ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन किया है.

इसके साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की खूब तारीफें कर रहे हैं. इतना ही नहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज के मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं.

इस वेब सीरिज को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. पाताल लोक को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इस क्राइम ड्रामा की तीरीफें कर रहे हैं. इतना ही इसे प्रोड्यूस करने के लिए लोग अनुष्का शर्मा की भी तारीफें कर रहे हैं.

आम लोगों के साथ कई स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर ‘पाताल लोक’ अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. अब विराट कोहली ने भी अपनी प्यारी पत्नी अनुष्का शर्मा के काम की तारीफ की है.

https://twitter.com/imVkohli/status/1261542200799899648?s=20

क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह वेब सीरिज पाताल लोक को देख रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कुछ देर पहले ही पाताल लोक के सारे एपिसोड देखकर हटा हूं.

Virat Kohli Praises Anushka Sharma'S Paatal Lok, Says 'Proud Of My Love For Producing Masterpiece'

मुझे पता था कि यह स्क्रीनप्ले, जबरदस्त एक्टिंग और कहानी का मास्टरपीस है. अब देख रहा हूं कि लोगों ने भी इसे काफी पसंद कर रह हैं, बस पुष्टि कर रहा हूं कि मैंने शो को कैसे देखा. ये शानदार सीरिज बनाने के लिए मेरे प्यारी अनुष्का पर मुझे गर्व है.’

मीम्स को अनुष्का शर्मा ने काफी पसंद किया है. उन्होंने अपनी पसंद के दो मीम्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. एक मीम्स में तीन अनुष्का शर्मा की तीन अलग-अलग फिल्मों के लुक का कोलाज है.

एक मीम्स में फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के उनके लुक के आगे स्वर्ग लोक लिखा हुआ है. इसके नीचे फिल्म ‘सुल्तान’ का लुक है जिसके आगे धरती लोक लिखा हुआ है और आखिरी में फिल्म ‘एनएच10’ का लुक है जिसके आगे पाताल लोक लिखा हुआ है. ये मीम सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

सीरीज में जयदीप अहलावत, नीरज काबी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं इस शो को अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. दिलचस्प बता ये है कि कई नेटिज़न्स पाताल लोक को ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘मिर्जापुर’ का बाप कह रहे हैं. 

 

वेब सीरीज पाताल लोक का ट्रेलर रिलीज

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − three =