Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

औरैया हादसे के बाद बड़ी लापरवाही, सफर करते नजर आए 73 मजदूर, बड़े ट्रक से मुजफ्फरनगर पहुंचे

मुजफ्फरनगर। देर रात कैंटर मे सवार मजदूरो को आला अधिकारियो के निर्देश पर कोरोन्टाईन किया गया। उल्लेखनीय है कि बीते दिन ही जनपद कोरोना मुक्त हुआ है। मुजफ्फरनगर मे 24 पॉजिटिव थे।

पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की कडी मशक्कत का सुखद नतीजा रहा कि कोरोना प्रभावित सभी लोग ठीक होकर वापिस अपने घर चले गए। वहीं दूसरी और बीती देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चौकी के समीप कैंटर सवार 73 मजदूर कैंटर मे मिलने से हडकम्प मच गया।

बताया जाता है कि उक्त मजदूरों सहित कुछ अन्य लोगो को आला अधिकारियो के निर्देश पर चरथावल व कुछ अन्य स्थानो पर कोरोन्टाईन कराया गया। चर्चा रही कि उक्त कैंटर पर आवश्यक दवाई का स्टीकर लगा था

लेकिन जब पुलिसकर्मियो द्वारा सख्ती से इसे चेक किया तो इसमें हरियाणा से पश्चिमी बंगाल के लिए मजदूरी पेशा लोग ले जाये जा रहे थे। बताया जाता है कि उक्त कैंटर मे बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे आदि शामिल थे।

मामले की जानकारी मिलते ही डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव भी सडको पर उतरे तथा प्रत्येक चौराहे की गहनता से चैकिंग की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बीती देर रात तथा आज विभिन्न थाना क्षेत्रो मे सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 5 =