वैश्विक

नोएडा-ओप्पो कंपनी के छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

नोएडा स्थित ओप्पो कंपनी की फैक्टरी के छह कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद फैक्टरी के सभी कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। यहां 8 मई से दोबारा काम शुरू हुआ था।

चीनी मोबाइल हैंडसेट विनिर्माता ओप्पो कंपनी ने बयान जारी कर बताया है कि उसने नोएडा स्थित अपनी फैक्टरी में काम रोक दिया है। कंपनी ने बताया कि जब तक उसके सभी 3,000 कर्मचारियों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच पूरी नहीं हो जाती, फैक्टरी में काम बंद रहेगा।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद करीब 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ 8 मई को परिचालन फिर से शुरू किया था। कंपनी ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उन सभी कर्मचारियों के सैंपल भेजे हैं, जिन्हें काम में शामिल होना है।

ओप्पो ने रविवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘अपने सभी कर्मचारियों और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र में सभी तरह का परिचालन रोक दिया है और 3,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए कोविड-19 जांच शुरू की है, जिसके परिणाम की प्रतीक्षा है।’’

कंपनी ने कहा कि सिर्फ नकारात्मक परीक्षण परिणाम वाले कर्मचारियों को ही फिर से काम करने की इजाजात दी जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − two =