वैश्विक

ग्वालियर: भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना इंदरगंज इलाके की है जहां सोमवार को तीन मंजिला मकान में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में दो बच्चों सहित पांच की मौत हो गई है।

आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और फायर बिग्रेड व मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना इंदरगंज थाने से महज 100 मीट की दूरी पर हुई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिली है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के इंदरगंज चौराहे के रोशनी घर मोड़ पर तीन मंजिला मकान है। इस मकान में एक पेंट की दुकान भी है जिसमें भीषण आग लग गई। दुकान की ऊपरी मंजिल में बने मकान में एक परिवार रहता था। आग लगने से यह परिवार बच्चों के साथ फंस गया।  

मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर के इंदरगंज रोशनी घर रोड पर एक 3 मंजिल इमारत में भीषण आग लगी है। जिस इमारत में आग लगी है, उसके नीचे पेंट की दुकान है और ऊपर मकान है।

बताया जा रहा है कि आग नीचे पेंट की दुकान में लगी है। आग में केदारनाथ गोयल के परिवार के 7 लोग फंसे थे। 2 बच्चों को बचाया गया है।

इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं कुल सात लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग को बुझाने की कोशिशें और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21657 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =