वैश्विक

तिब्बत सरकार ने बौद्ध धर्म के 11वें पंचेन लामा की जानकारी चीन से मांगी

तिब्बत सरकार ने बौद्ध धर्म के 11वें पंचेन लामा की जानकारी चीन से मांगी है।वह 1995 में जब छह साल के थे तभी से लापता चल रहे हैं और उस घटना को अब 25 साल पूरे हो चुके हैं। उत्तरी भारत में तिब्बत की संसद है जिसे काशंग कहा जाता है।

संसद ने कहा कि 11वें पंचेन लामा को 1995 में उनके परिवार के साथ अगवा कर लिया गया था और वह अपने पद के एकमात्र वैध हकदार हैं।

चीन तिब्बत को अपना क्षेत्र बताता रहा है और उसने एक अन्य लड़के ग्याल्तसेन नोरबू को इस पद पर नामित कर दिया था।

ऐसा माना जाता है कि वह चीन के मुख्य भूभाग में चीनी सरकार की कड़ी निगरानी में रहता है।

काशंग ने रविवार को जारी बयान में कहा, पंचेन लामा का अपहरण, जबरन उनके धार्मिक पहचान से इनकार करना और मठ में सेवा देने के उनके अधिकार को रोकना न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का बल्कि मानवाधिकार का भी व्यापक स्तर पर उल्लंघन है।

बयान में कहा गया, ‘तिब्बत में तिब्बतियों को मिली धार्मिक स्वतंत्रता का चीन का दावा अगर सही माना जाए तो चीन को अन्य लोगों के साथ ही 11वें पंचेन लामा के पते और उनकी सलामती की पुख्ता जानकारी मुहैया करानी होगी।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21657 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =