Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरथल में हौज में शव मिलने से हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में १७ वर्षीय युवक का शव ट्यूबवेल की होज में मिलने से मचा हड़कंप, शव की सूचना पर गांव के ग्रामीणों सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंची मोके पर जहां एक तरफ पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया तो वहीं शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई।

दरअसल मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव कुरथल का है, जहां पर कल शाम से गायब १७ वर्षीय आशीष उर्फ काला पुत्र मामचंद उर्फ पिंटू का शव उसी की ही ट्यूबेल पर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीण जब सुबह ट्यूबेल पर पहुंचे तो उन्होंने आशीष का शव ट्यूबेल पर बनी पानी की हौज से में देखा

देखते ही देखते शव की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई । भारी संख्या में ग्रामीण भी ट्यूबेल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही आलाधिकारियों को भी दे दी

जहां सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया । मामले की सूचना मिलते ही आला अधिकारियों सहित एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने आशीष उर्फ काला के शव को जहां एक तरफ कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया तो वहीं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई पुलिस ने पूछताछ के लिए आशीष की मां को भी हिरासत में लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =