वैश्विक

Bihar: लगातार 2 बच्ची को जन्म देने पर ससुराल वालों ने की महिला की हत्‍या

Bihar के पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के बांगर टोला में आरोप है कि लगातार 2 बच्ची को जन्म देने पर ससुराल वालों ने महिला की हत्‍या कर उनके शव को जला दिया. मृतका के मायके वालों ने पातेपुर थाना पहुंच कर ससुराल के 5 लोगों के विरुद्ध बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जलाने को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों के साथ बरडीहा गांव के बांगर टोला स्थित उनके के ससुराल पहुंची. पुलिस ने मौके से जले हुए शव का सैम्पल इकट्ठा किया.

मृतका के पिता द्वारा पातेपुर थाने में दर्ज कराए गए प्राथिमिकी के अनुसार, उन्‍होंने बेटी रूबी कुमारी की शादी 4 वर्ष पूर्व पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित महिला के ननिहाल से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार थाना क्षेत्र बरडीहा तुर्की गांव के बांगर टोला निवासी राजेश्वर राय के पुत्र संतोष कुमार राय के साथ की थी.

शादी के कुछ दिन बाद से ही विवाहिता को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे थे. मृतका के पिता ने इसके बाद सामाजिक स्तर पर पंचायत भी कराया था. पंचायत में लोगों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था. आरोप है कि पंचायत के कुछ दिन बीतने के बाद मृतका के पिता को पुनः प्रताड़ित किए जाने की जानकारी मिली थी. इस दौरान विवाहिता एक बच्ची को जन्म दे चुकी थी.

मृतका के पिता ने बताया कि 12 दिन पूर्व उनकी पुत्री ने एक और बेटी को जन्‍म दिया था. आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद से ही महिला के पति संतोष कुमार एवं घर के अन्य सदस्यों ने विवाहिता पर सिर्फ बच्ची को जन्‍म देने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे थे. विवाहिता के नाना को सूचना मिली कि रूबी की तबीयत काफी खराब है, इसलिए उन्‍हें हाजीपुर के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =