News
खबरें अब तक...

समाचार

जबरदस्त वाहन चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। थाना मंडी पुलिस द्वारा आली की चुंगी पर चलाया गया जबरदस्त वाहन चौकिंग अभियान चौकी निर्यात निगम प्रभारी उप निरीक्षक सुनील कुमार व उप निरीक्षक कबुल सिंह उप निरीक्षक के द्वारा दो पहिया वाहन चालकों के चालान बिना हेलमेट व बिना किसी कागजो के काटे चालान सभी वाहन चालकों को बिना मास्क के बिना किसी आवश्यक कार्य के बाहर ना निकलने की दी हिदायत वाहन चालकों में हड़कम्प मचा रहा

 

पूरे देश में जो अनलाक सिस्टम लागू किया गया है इसे पुलिस विभाग ने एक चैलेंज के रूप में लियाPpm Min |
मुजफ्फरनगर। एडीजी जोन राजीव सम्बरवाल ने आज पुलिस लाइन के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक में बोलते हुए इस बात पर प्रसन्नता प्रकट की कि जिले का पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के सहयोग से अपराधों व जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं भी सौ प्रतिशत सफलता नहीं मिलती। आज से पूरे देश में जो अनलाक सिस्टम लागू किया गया है इसे पुलिस विभाग ने एक चैलेंज के रूप में लिया है। इस संदर्भ में पुलिस अधिकारी मीडिया से बराबर संवाद करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में ग्रामीण विवादों को निपटाने के काम में जो प्रगति हुई है उसके कारण उम्मीद जाहिर की जा रही है कि अपराध नहीं बढेंगे। इसके बाद भी परिस्थितियोंवश अपराध करने वालो का चिन्हिकरण करने की योजना लागू की जा रही हैं उन्होंने इस बात को भी बताया कि लाकडाउन के बाद वेतन विवाद के मामले सिर उठा सकते है।

जिला स्तर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मिलजुलकर निपटा लेंगे। एडीजी जोन ने कहा कि तीनों जनपदों में जो भी चीज अच्छी लग रही है उसे अन्य जनपदों में बराबर लागू किया जायेगा। हमारे सामने दो चुनौतियां है एक तो आम जनमानस को संक्रमित होने से रोका जाये दूसरे पुलिस फोर्स को भी संक्रमित होने से बचाया जाये अब बाजार खुलने से मूवमेंट बढेगा और हमे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को तलाशना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार सम्भालने के बाद पूरे जोन का दौरा करना शुरू कर दिया है इसी क्रम में आज उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले के अधिनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की सामूहिक बैठक ली। बैठक में सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी ट्रैफिक बीबी सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया सहित समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद हरे।

विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियो की जांच रिर्पोट नेगेटिव

मुजफ्फरनगर। विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियो की जांच रिर्पोट नेगेटिव आने की अच्छी खबर आने से प्रशासनिक अधिकारियो के साथ साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली। आज आई सभी 150 रिर्पोट नेगेटिव पाई गई। जिनमें विकास भवन की 98 रिर्पोट भी शामिल हैं।
वैश्विक आपदा कोविड-19 के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जनपद मे कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण जिला पुलिस प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम दिनरात पूरी मशक्कत के साथ कोरोना के खिलाफ चल रही मुहिम मे जुटी हुई है। विदित हो कि बीते दिनो विकास भवन मे कार्यरत एक बाबू के कारोना पॉजिटिव निकलने के बाद विकास भवन के 98 कर्मचारी व अधिकारियो की कोरोना संक्रमण की जांच करायी गई थी। सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने बताया कि आज प्राप्त हुए करीब 150 रिर्पोटस नेगेटिव है।। जिनमे विकास भवन की 98 रिर्पोट भी नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। विकास भवन सहित आज मिली सभी रिर्पोट नेगेटिव पाये जाने पर प्रशासन के साथ साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली।

जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश दिए
2 Min |मंसूरपुर। जिलाधिकारी ने मनरेगा के तहत तालाब के निर्माण कार्य एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क के विषय मे जानकारी लेने के साथ फैक्ट्री का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज दोपहर के वक्त मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरा पहुंच कर मनरेगा के अन्तर्गत गांव मे तालाब के जिर्णोद्धार के लिए चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गांव नरा मे चल रहे स्वयं सहायता समूह केन्द्र पर पहुंच कर वहां तैयार किए जा रहे मास्क के विषय मे जानकारी ली। जिसके पश्चात डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने गांव वहलना स्थित पैकेजिंग नीडस नामक फैक्ट्री का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि श्रमिको के लिए मास्क एवं सैनेटाइज आदि की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ एसडीएम,बीडीओ, पीडी व ग्राम प्रधानपति विरेन्द्र कुमार सैनी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ग्राम नरा मे वृक्षा रोपण भी किया गया।

ज्ञापन मे लॉकडाउन के कारण स्कूल की फीस माफी की मांग की
3 Min |मुजफ्फरनगर। अभिभावको ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल से मिलकर सौपे गए ज्ञापन मे लॉकडाउन के कारण स्कूल की फीस माफी की मांग की।
मध्यमवर्गीय अभिभावको ने मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पहुंच कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि कोविड-19 के विरूद्ध लडाई लडते हुए लगातार उनके द्वारा जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनका पालन किया जा रहा है। उसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। जिस कारण सभी मध्यमवर्गीय परिवार के व्यापार एवं कामकाज 22 मार्च 2020 से पूर्णतः बन्द होने के कारण घरेलू खर्च भी मुश्किल से चल रहा है। राशन पानी की एक व्यवस्था भी एक बडी चुनोती बन गया है। क्योंकि आमदनी के साधन भी बन्द हैं मध्यमवर्गीय परिवार तो किसी से सहायता भी नही मांग सकता। लॉक डाउन मे मध्यमवर्गीय परिवार सबसे ज्यादा परेशान है। ना तो वे गरीब की तरह मदद मांग सकते हैं और ना ही उनके पास अमीरो की तरह पैसा है और ना ही कोई उनकी मदद के लिए आगे आता है। अतः समाज व देशहित में मध्यम वर्गीय नागरिको का ध्यान रखते हुए स्कूलों की फीस माफ करायी जाए। क्योकि स्कूलो की ओर से अभिभावको के पास निरन्तर फीस जमा कराने के लिए सूचना आ रही है। जबकि अभिभावक आज के समय मे दाल-रोटी-दवाई आदि संकट से परेशान है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अभिभावको को इस सम्बन्ध मे मदद का आश्वासन दिया।

विकास के कुछ बिंदुओं पर प्रस्ताव बनाकर सौंपा
4 Min |मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्रीविनय मणि त्रिपाठी को भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा व उपनेता विपुल भटनागर के नेतृत्व में भाजपा सभासदों के साथ मिलकर नगर के विकास के कुछ बिंदुओं पर प्रस्ताव बनाकर सौंपा इन १५ बिंदुओं में नगर का सौंदर्य करण एवं पालिका परिषद का चिन्हांकन हो, व जनता को लाभ पहुंचाने के प्रस्ताव व बढ़ा व्यवसायिक कर वापिस लेने आदि सम्बंधित एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देने में सभासद दल के नेता प्रेमी छाबड़ा, उपनेता विपुल भटनागर कोषाध्यक्ष प्रियांशु जैन, मुख्य सचेतक सभासदपति संजय सक्सेना, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, विजेंद्र पाल हनीपाल बॉबी राजू त्यागी सुषमा पुण्डीर आदि भाजपा सभासद उपस्थित रहे।

नॉमिनेट सभासदों को  नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा शपथ
6 Min |मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा नॉमिनेट सभासदों को आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल की मौजूदगी में नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा शपथ दिलाई गई । बारी बारी से नामित सभासदों में श्रीमती सुषमा पुंडीर कपिल पाहुजा, मुकेश छोटेलाल, राजू त्यागी, सुरेश शर्मा, को शपथ दिलवाई गई। शपथ के उपरांत पालिका अध्यक्ष द्वारा नए सदस्यों को गुलाब के फूलों की कली देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।
यहां बाद में भारतीय जनता पार्टी सभासद दल के नेता चुने जाने पर प्रेमी छाबड़ा एवं अन्य पदाधिकारी प्रियांशु जैन को शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत सभासद स्वर्गीय सुनील शर्मा के निधन होने के कारण उनकी आत्मा की शांति के लिए २ मिनट का मौन भी रखा गया जिसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम समाप्त हुआ। तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष द्वारा जन संयोजन कक्ष में २ कंप्यूटरों का उद्घाटन भी किया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार , अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी , सभासद पूनम शर्मा ,नदीम खान, नौशाद कुरेशी, प्रेम छाबड़ा, प्रियांशु जैन ,बिजेंदर पाल, राहुल पवार, पवन बालियान, मुनीश कुमार, अरविंद धनगर, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, कार्यालय अधीक्षक पूरन चंद पाल, मुकेश, आलम, तनवीर आलम ,अशोक ढींगरा ,स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी,सहित पालिका से संबंधित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।।

उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों को   छूट
7 Min |मुजफ्फरनगर। जब से कोरोना वाइरस ने भारत मे दस्तक दी है तभी से प्रथम लोकडाउन से लेकर लोकडाउन पार्ट ४ तक केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा बसों का संचालन बंद कर दिया था जिससे कि कोई भी व्यक्ति कहि पर भी आ व जा न सके और इस कोरोना वाइरस को बढ़ावा न मिल सके।वही लोकडाउन पार्ट ४ समाप्त होने के पश्चात सरकार के द्वारा लोकडाउन पार्ट ५ में उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों को  दौड़ने की छूट प्रदान की गई है वहीं आज स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से बिजनोर, शामली, आगरा, कौशाम्बी, गाजियाबाद, कैराना, पुरकाजी आदि विभिन्न स्थानों के लिए बसे रवाना हुई। रोडवेज स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि बसो के संचालन से पूर्व यात्रियों की थर्मल स्केनिंग की गयी तथा बीच वाले गेट से यात्रियों की एन्ट्री की गयी। बसों के संचालन के समय रोडवेज बस स्टैंड पर सोशल डिस्टेन्स का पूरा ख्याल रखा गया साथ ही बस में यात्रा करने वाले व्यक्ति के नाम पते आदि भी नोट किये गये।

पुलिस मुठभेड़ के बाद १०००० के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
8 Min |मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल बदमाशों पर पूरी तरह से नकेल कसे हुए हैं और लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे है देर रात्रि मंसूरपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद १०००० के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल करीब १ वर्ष पूर्व १६ मई को थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम रुकनपुर निवासी रामकरण से पल्सर मोटर साईकिल सवार दो बदमाशों मुकेश व राहुल ने गन्ना भवन सामने क़स्बा खतौली में १ लाख रुपये लूट लिए लिए थे। जिसका थाना खतौली पर मुकदमा पंजीकृत था जिसमें पुलिस ने एक अभियुक्त राहुल को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था और एक आरोपी मुकेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था मुकेश तभी से फरार चल रहा था देर रात्रि सीओ खतौली आशीष प्रताप के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मंसूरपुर मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में एसआई शिव कुमार,कांस्टेबल मुकेश आदि ने मुठभेड़ के बाद बदमाश मुकेश उर्फ मुल्ला भातू पुत्र कैलाश चंद उर्फ रामचंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी भातु लाइन थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुकेश एक शातिर किस्म का लुटेरा है जिस पर एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा १० हजार का इनाम घोषित था और वह १ वर्ष से पुलिस मुठभेड़ व लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे मुठभेड़ के बाद देर रात से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

निर्जला एकादशी इस वर्ष २ जून दिन मंगलवार को

Ganga Min |मुजफ्फरनगर। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी अर्थात् निर्जला एकादशी वर्ष भर में पढ़ने वाली एकादशियो में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी गई है। निर्जला एकादशी इस वर्ष २ जून दिन मंगलवार को है ।शास्त्रों में कहा गया है यदि कोई वर्ष मैं पढ़ने वाली छब्बीस एकादशी व्रत न कर पाए तो भी निर्जला एकादशी का व्रत करने से समस्त एकादशी का व्रत करने का फल मिलता है ।ज्येष्ठ मास में पड़ने के कारण इसी एकादशी को ज्येष्ठ अर्थात बड़ी एकादशी भी कहा जाता है वही पांडवों भाईयो मे भीम के द्वारा एकादशी व्रत रखने के कारण इसी एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। निर्जला एकादशी व्रत कठिन होने के साथ-साथ भीषण गर्मी में जल के महत्व को बताने वाला व्रत है। महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने कहा कि निर्जला एकादशी के दिन स्नान एवं आचमन के लिए जल ग्रहण करने की छूट है अन्यथा व्रत रखने वाले व्यक्ति को जल ग्रहण नहीं करना चाहिए।जल से भरा कलश,पंखा, मौसमी फल खरबूजा तरबूज,छतरी इत्यादि दान करने का बड़ा महत्व है।एकादशी व्रत कथा में कहा गया है कि एकादशी व्रत एकादशी तिथि सूर्यादय के समय से प्रारंभ करके द्वादशी तिथि सूर्यादय तक रखना चाहिए इस वर्ष एकादशी तिथि प्रारम्भ – जून ०१, २०२० को दोपहर २ः५७ बजे.से एकादशी तिथि समाप्त – जून ०२, २०२० को दोपहर १२रू०४ बजे तक है वही व्रत का पारण(व्रत तोडने का)समय ३ जून को प्रातरू ०५ः२३ से ०८ः१०तक रहेगा।

शुक्रताल मे लगने वाला ज्येष्ठ गंगा दशहरा कोविड-19 के प्रभाव के कारण नही लग सका
भोपा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पौरारिणक तीर्थ स्थली शुक्रताल मे लगने वाला ज्येष्ठ गंगा दशहरा कोविड-19 के प्रभाव के कारण नही लग सका। कोरोना महामारी के मददेनजर आज शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट सूना सूना नजर आया। उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ माह गंगा दशहरे के अवसर पर भागवत उदगम पीठ पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ गंगा घाट पर गंगा दशहरे के अवसर पर मेला लगता है। जिसमें जनपद सहित आसपास के जनपदो से भी अनेक श्रृद्धालु गंगा स्थान एवं मंदिरो के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष यहां आते हैं। किन्तु इस वर्ष कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर शासन प्रशासन के निर्देशो का श्रृद्धालुओ ने पालन किया। जिस कारण भीड वाले स्थानो से बचने के उददेश्य से ही आज शुकतीर्थ मे श्रृद्धालु बहुत कम संख्या मे नजर आए। वहीं दूसरी और एसपी देहात नेपाल सिह ने गंगा दशहरे के अवसर पर गंगा घाट पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियो को निर्देश दिया कि घाट पर किसी प्रकार की कोई भीड एकत्रित ना हो। सोशल डिस्टेसिग का विशेष ख्याल रखा जाए। कोरोना के कारण श्रृद्धालुओ ने आज अपने घर पर ही बाल्टी मे गंगा जल मिलाकर स्थान किया तथा घर मे ही पूजा पाठ किया।

१५ दरोगाओं को इधर से उधर कर दिया

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने आज देर रात्रि में १५ दरोगाओं को इधर से उधर कर दिया और कई चौकी प्रभारी भी बदल दिये। शहर कोतवाली से अजय बालियान को प्रभारी चौकी कस्बा मीरापुर, प्रदीप नादर को पुलिस लाईन से प्रभारी चौकी गांधीनगर, अशोक यादव को शहर कोतवाली, सुभाष यादव को सिखेडा से प्रभारी चौकी जसोई, ललित कुमार को थाना सिखेडा, जितेन्द्र शर्मा को प्रभारी चौकी कुटेसरा, शिव कुमार को थाना नई मंडी, बचन सिंह अत्री को थाना तितावी, जितेन्द्र पंवार को थाना फुगाना से पुलिस लाईन, अनिल कुमार को थाना फुगाना, आनन्द कुमार को पुलिस लाईन से थाना ककरौली, केपी सिंह प्रसाद को पुलिस लाईन से थाना फुगाना, प्रशान्त कुमार को पुलिस लाईन से थाना रामराज, शैलेन्द्र सोलंकी को प्रभारी चौकी बुढाना मोड, सुरेश कुमार को शहर कोतवाली से थाना सिविल लाईन व एसआई मुनेश शर्मा को थाना सिविल लाईन से थाना नई मंडी भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =