Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मंसूरपुर- मुठभेड़ के बाद १० हजार के ईनामी बदमाश मुकेश को किया गिरफ्तार

मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल बदमाशों पर पूरी तरह से नकेल कसे हुए हैं और लगातार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रहे है

देर रात्रि मंसूरपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद १०००० के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल करीब १ वर्ष पूर्व १६ मई को थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम रुकनपुर निवासी रामकरण से पल्सर मोटर साईकिल सवार दो बदमाशों मुकेश व राहुल ने गन्ना भवन सामने क़स्बा खतौली में १ लाख रुपये लूट लिए लिए थे।

जिसका थाना खतौली पर मुकदमा पंजीकृत था जिसमें पुलिस ने एक अभियुक्त राहुल को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था और एक आरोपी मुकेश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था

मुकेश तभी से फरार चल रहा था देर रात्रि सीओ खतौली आशीष प्रताप के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मंसूरपुर मनोज कुमार चाहल के नेतृत्व में एसआई शिव कुमार,कांस्टेबल मुकेश आदि ने मुठभेड़ के बाद बदमाश मुकेश उर्फ मुल्ला भातू पुत्र कैलाश चंद उर्फ रामचंद्र निवासी आदर्श कॉलोनी भातु लाइन थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया

थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मुकेश एक शातिर किस्म का लुटेरा है जिस पर एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा १० हजार का इनाम घोषित था और वह १ वर्ष से पुलिस मुठभेड़ व लूट के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे मुठभेड़ के बाद देर रात से गिरफ्तार कर लिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =