Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुज़फ्फरनगर में आज 14 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 17 ठीक होकर घर गए

मुजफ्फरनगर- शहर में आज 11 और कोरोना संक्रमित मिले है ,सुबह ही 3 पहले मिले थे | ये जो 11 मिले है ये शहर के खालापार से मिले है, अभी आई 144 में 11 पॉजिटिव और बाकी नेगेटिव आई है |

आपको पता ही है कि अभी कुछ दिन पहले रामपुरम में विकास भवन के बाबू की माता जी कोरोना संक्रमित मिली थी जिनकी बाद में मेरठ में मौत भी हो गयी थी ,उनके पुत्र समेत कई अन्य परिजन भी संक्रमित पाए गए थे |

जिसके बाद विकास भवन में भी सेम्पल लिए गए थे लेकिन वे सभी कल नेगेटिव आये थे लेकिन आज आई 144 रिपोर्ट में महिला के संपर्क में आये 11 लोग और संक्रमित निकल गए है |

आज सुबह ही दाल मंडी के व्यापारी की भाभी और शहर के एक स्कूल की शिक्षिका के पति व दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए है |आज एक अच्छी राहत वाली खबर भी आई है कि आज कुल मिलाकर 14 नए मरीज मिले है तो 17 आज ठीक भी हुए है जिन्हें उनके घर भेजा जा रहा है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =