Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने दिये मंसूरपुर मिल की बंद गन्ना तोल चलवाये जाने के निर्देश

कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी से वार्ता कर मंसूरपुर मिल की बंद गन्ना तोल चलवाये जाने के निर्देश दिये।

अपने विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर (सदर) के किसानों की मांग पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी से फोन पर वार्ता कर पिछले एक सप्ताह से बंद पडी मंसूरपुर मिल के शेरनगर स्थित गन्ना तोल केन्द्र पर तोल को चलवाये जाने के निर्देश दिये।

मंत्री ने कहा कि जब तक पूरे गन्ने का उठान नहीं हो जाता तब तक तोल बंद ना की जाये जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

मंसूरपुर मिल के गन्ना तोल केन्द्र पर सप्ताह भर से गन्ने की तोल बंद होने से परेशान किसानों से मंत्री कपिल देव को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि गन्ने का उठान पूरा ना होने से वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

अधिकारियों द्वारा तोल चलाये जाने पर सभी किसानों ने कपिल देव का आभार व्यक्त किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21423 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 6 =