News
खबरें अब तक...

समाचार

मौसम में बार-बार हो रहा परिवर्तन
मुजफ्फरनगर। जून में आकाश में बादल, बारिश और मौसम में परिवर्तन से लोग परेशान है। जून में जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान रहते हैं, वहीं इस बार पारा लगातार ऊपर और नीचे जा रहा है।
गर्मी तो रही, लेकिन दिन भर आकाश में बादल छाए रहे और कई बार बारिश के हालात बने। आकाश में सुबह से ही बादल छाए रहे। दिन में मौसम गर्म तो रहा, लेकिन पारा इतना अधिक नहीं बढ़ा। आम आदमी को तेज हवाओं से राहत मिली रही। आकाश में बादल छाए रहने से कई बार बारिश के हालात बनते दिखाई दिए। बीते सप्ताह जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया था, वहीं इस समय 35 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। मौसम में लगातार परिवर्तन की स्थिति बनी है। लोगों का कहना है कि जून में ऐसा पहली बार होता दिखाई दे रहा है।

 

शहर के बाजारों को सैनीटाईज किया1 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जिला पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तथा नागरिको से अधिक से अधिक समय तक घर पर ही रहने की अपील की गई है। ताकि भीड से बचा जा सके बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी गई है। वहीं दूसरी और नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आज प्रशासन की और से बाजार में सैनीटाईज कराया गया। जिस कारण आज दोपहर के वक्त दुकानो को समय से बढा दिया गया। जिसके पश्चात बाजार मे दुकानो को सैनेटाइज किया गया।

फीस माफी को सौंपा ज्ञापन Fees Min |
मुजफ्फरनगर। जागरूक अभिभावक मंच समिति रजि.के द्वारा फीस माफी का ज्ञापन केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के ए टू जेड निवास पर दिया गया। अभिभावक मंच के अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि कोविड-१९ की महामारी के लॉक डॉन के चलते स्कूल कॉलेजों की 6 माह की फीस माफ की जाए क्योंकि इस समय दाल रोटी दवाई का प्रबंध होना ही असंभव हो गया है इसलिए केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान जी भारत सरकार को स्कूल कॉलेजों की फीस माफी के लिए ज्ञापन दिया केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान द्वारा मंच के पदाधिकारियों व अभिभावको को यह आश्वासन दिया कि प्रशासन व स्कूल-कॉलेज प्रबंधतंत्र की बैठक शीघ्र ही बुलवाकर फीस माफी हेतु ठोस निर्णय लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जी ज्ञापन देते अध्यक्ष राहुल गोयल, श्रवण गुप्ता कोषाध्यक्ष, विजय वर्मा उपाध्यक्ष, मास्टर नजर खान मीडिया प्रभारी, मुकेश धीमान, संजय गोयल, मनोज धीमान, गुड्डू बेदी, नवीन ठेकेदार, पवन बंसल, सुरेश पाल, अंकुर जैन, प्रवीण गुप्ता,गौरव गुप्ता एडवोकेट, रामकुमार, मोहम्मद खालिद, ठाकुर कंवरपाल, राजीव तोमर, विकास पाल, राजीव सैनी, अशोक गर्ग, अनुज शर्मा आदि रहे।

10 हजार का ईनामी दबौचा6 Min 3 |
खतौली। पुलिस ने थाना से वांछित व 10 हजार रुपये के ईनामी शातिर चोर को मुठभेड में घायल हांने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आज सुबह करीब १०.५० बजे थाना खतौली पुलिस ने मुसद्दी की बगिया से पहले बाद पुलिस मुठभेड ०१ शातिर वांछित व १० हजार रुपये के ईनामी चोर अभियुक्त को घायल गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम दीन मौहम्मद उर्फ दीनू पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला इस्लामनगर रोडवेज के पीछे कस्बा व थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताया गया है। उसके पास से ०१ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर तथा ०१ मोटर साईकिल हीरो हौंडा स्टेनर बिना नम्बर बरामद हुई हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त दीन मौहम्मद उर्फ दीनू उपरोक्त थाना खतौली का १० हजार रुपये का ईनामी अपराधी है। जिस पर गौवध, चोरी, विधुत चोरी आदि की संगीन धाराओं में करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नशे की गोलियों के साथ किया गिरफ्तार7 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लॉक डाउन के पालन व वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस उपाधीक्षक नई मंडी व प्रभारी निरीक्षक नई मंडी के निर्देशन में थाना नई मंडी पर तैनात उ०नि० संजय त्यागी, हेड कांस्टेबल ३१ अजय कुमार, कॉन्स्टेबल १३८० कृष्णपाल द्वारा गश्त के दौरान मोहल्ला जौली रोड ईदगाह के पास थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर से ५०० नशे की गोलियों के साथ अभियुक्त सलीम उर्फ हाकम पुत्र अय्यूब निवासी अस्पताल वाली गली कुकड़ा थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर को मौके से गिरफ्तार कर मु०अ०स०-२८७/२० धारा-८/२२ एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस मनाया
मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस सोशल डिस्टेन्स के साथ मनाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला मंत्री वैभव त्यागी, विजेंद्र पाल नामदेव अंजली चौधरी आदि लोग रहे।

गंगनहर से दो शव मिलें
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में गंग नहर से दो शव निकाल लिए गए। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले गंग नहर में दो बच्चियों एक महिला सहित चार लोग डूब गए थे। एक बच्ची का शव पहले मिल चुका है, एक महिला और युवक का शव आज मिला है, एक बच्ची अभी भी लापता है।

अवैध वसूली का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर परिसर में पार्किंग की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए एडीएम एफ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और उसके बाद नगर मजिस्ट्रेट नगर निकाय प्रभारी जी को ज्ञापन दिया। उसमे शामिल सभासद अरविंद धनकर, मुनीश कुमार, सरफराज आलम, मोहम्मद राहत, नदीम खान, नरेश खटीक, सचिन कुमार शामिल थे।

विश्व पर्यावरण दिवस बनाया
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस बनाया गया। यह हर साल ५ जून को मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस पर सभी बच्चो ने अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर पेड़ व पौधे लगाए और पर्यावरण दिवस के महत्व को जाना। कुछ बच्चो ने अपने पेड़ पौधों को पानी दिया तो वही कुछ बच्चो ने पेड़ की तरह पोज़ किया। स्कूल की सभी शिक्षिकाओं में ऑनलाइन क्लास के दौरान सभी बच्चो और पेरेंट्स को विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूक किया। सभी को एक एक पौधा लगाने के लिये बोला और साथ ही साथ पॉलीबैग का उपयोग न करने की अपील की। पॉलीथिन सबसे ज्यादा हमारे पर्यवरण को दुषित करता है। वही स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने भी सभी को पर्यावरण को स्वच्छ बनने के लिये जोर दिया और सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पर्यावरण प्रदूषण को कम करने की अपील भी की इस कार्यक्रम को सफल बनाने मै स्कूल की सभी शिक्षिकाओं गरिमा, सोनम, महक, शगुफ्ता, दिव्या, अभिका व प्रिया आदि ने सहयोग किया।

वृक्षारोपण प्रतियोगिता का आयोजन12 Min 1 |
शाहपुर। राज एकेडमी शाहपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एक वृक्षारोपण प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों को घर पर रहकर ही कम से कम एक पौधा/पेड़ जरूर लगाने को कहा गया जिसमे सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा वृक्षारोपण करते हुए अपनी अपनी फोटो भी संस्था ग्रुप पर भेजी। प्रधानाचर्या ज्योति शर्मा ने सभी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि जो पेड़ पौधे लगाए है उनकी देख भाल भी बहुत जरूरी है। संस्था प्रबन्धक अरविन्द गुप्ता जी ने इस अवसर पर अपने सन्देश में बच्चों से कहा कि प्रकृति हमारे लिए एक अनमोल खजाना है पर्यावरण संतुलन बनाने में जहाँ पेड़ पौधे लगाना जरूरी है वही उनकी सुरक्षा करना भी जरूरी है।

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन पर अपने घरों में पौधारोपण किया और पौधा रोपण करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने अनुभव बांटे। छात्राओं ने अपने घर में लगे हुए पौधों की देखभाल करते हुए भी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालें। इसके साथ ही छात्राओं ने यह कसम भी ली कि वह अपने जीवन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए १० पेड़ जरूर लगाएंगे। इन सब कार्यों को कराने मे शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी, प्रधानाचार्या श्रीमती श्रीमती उषा अस्थाना जी, श्रीमती रिंकी , श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी अरोरा और श्रीमती अंजलि जी का विशेष योगदान रहा। उन्होंने पहले बच्चों को समझाया उसके बाद सभी बच्चों को पौधारोपण करने के लिए और पौधों की देखभाल करने के लिए कहा। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी ने और चेयरमैन श्री अजय भार्गव जी ने छात्राओं के इस कार्य की सराहना की। और और छात्राओं को जीवन में इसी तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। और छात्राओं को इस कार्य को करने के लिए धन्यवाद कहा।

मुजफ्फरनगर में अब बाजार छह से नौ बजे तक खुलेगे
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने एक आदेश जारी कर जिले में लॉक डाउन के बारे में कुछ नए दिशा निर्देश जारी किये है जिसके मुताबिक अब बाज़ार सुबह ९ बजे से ६ बजे तक खुला करेंगे। इस आदेश के बाद एक नयी जानकारी ये है कि हफ्ते में दो दिन बाज़ार सेनिटाईज कराया जाया करेंगे इसलिए हर मंगलवार और शुक्रवार को बाज़ार दोपहर एक बजे तक बंद करा दिया जाया करेंगे। जनपद में बाजारों के खुलने के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया। इसके चलते अब जनपद के सभी बाजार सुबह ९ से सायं ६ बजे तक खुल सकेंगे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज इस सम्बन्ध में विस्तृत आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया है कि पार्कों में सुबह सोशल डिस्टेंसिंग से प्रातः पांच बजे से आठ बजे तक लोग सैर करने जा सकेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स व खेल परिसर सुबह छह बजे से नौ बजे तक खोले जा सकेंगे। मुख्य सब्जी मंडी सुबह छह बजे से ११ बजे तक खुलेगी। दूध, डेयरी की दुकानें सुबह पांच बजे से आठ बजे तक और सायं पांच बजे से आठ बजे तक खोली जा सकेंगी। इसके अलावा प्रमुख बाजारों में नौ बजे सुबह से सायं छह बजे तक बाजारों को खोलने की सशर्त अनुमति होगी। इन बाजारों में जिला परिषद् का मुख्य बाजार, दवाई, होलसेल मार्केट, रिटेल मैडिकल स्टोर, बीज तथा पेस्टीसाईड्स की दुकानें, किरयाना, बर्तन, क्रॉकरी, जनरल स्टोर, कास्मेटिक्स, ज्वैलरी, कपडा, रेडीमेड गार्मेन्ट्स, जूता, चप्पल, स्टेशनरी, बिजली के सामान, इलेक्ट्रोनिक्स सामान, सेनेटरी हार्डवेयर, फ्रीज, एसी, कूलर, साईकिल, टेलर, मोबाइल शॉप, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप, पेंट व टाइल्स, फर्नीचर शोरूम, फर्नीचर तैयार करने वाले कारखाने, गिफ्ट सेंटर, मोटरसाईकिल, स्पेयर पार्ट्स एवं रिपेयरिंग सेंटर तथा एल्यूमीनियम लकडी का कारोबार करने वाली दुकाने प्रातः ९ बजे से सायं छह बजे तक खुली रहेंगी। भारी वाहन, छोटे वाहनों की मरम्मत की दुकानें, कृषि उपकरणों, पशु चारा सर्विस सेंटर, स्पेयर पाट्स की दुकानें, फोटो स्टेट, फोटो स्टूडियो, कम्प्यूटर सम्बन्धी कार्य करने वाली दुकानें, प्रिंटिंग प्रेस, ड्राईक्लीनर्स, ऑप्टीकल की थोक व रिटेल की दुकानें, ट्रांसपोर्टरों के गोदाम व बीडी-सिगरेट की दुकानें भी उक्त अवधि में खोलने की अनुमति होगी। मिठाई की दुकानें भी खुली रहेंगी, लेकिन दुकानों पर सिर्फ मिठाई बेचने का कार्य किया जायेगा। हाईवे स्थित रेस्टोरेंट, किचन व खाद्य पदार्थों की केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी। दुकानों व रेस्टोरेंटों पर बैठकर खाना खिलाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदारों को फेस कवर, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराना होगा। रोडवेज बस प्राईवेट बसों के संचालन को इस शर्त के साथ अनुमति दी जा रही है कि सीट क्षमता पर ही इनका संचालन किया जाये तथा संचालन के दौरान चालक-परिचालकों को मास्क व ग्लब्स का प्रयोग करना होगा। यात्रियों को भी मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा तथा बसों को सेनेटाइज किया जायेगा। नर्सिंग होम व प्राईवेट अस्पतालों को इमरजेंसी व आपरेशन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की अनुमति तथा समस्त सुरक्षा उपकरण व प्रशिक्षण के बाद खोलने की अनुमति दी जायेगी।

मिल बंद होने पर गन्ना किसान ने की आत्महत्या, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने दी सांत्वना, प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार को घेराSan Min |
मुजफ्फरनगर। कस्बा सिसौली के किसान ओमपाल द्वारा आत्महत्या करने के मामले में खतौली शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने शव का दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। ग्रामीणों ने मामले में मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए शुक्रवार सुबह शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन किया और शव का अंतिम संस्कार कराने से साफ इनकार कर दिया।
सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर की चिक मांगी तो पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज न होने की बात कही। जिससे गुस्साए ग्रामीण किसान ओमपाल के शव को सिसौली के मेन बाजार के बीच रखकर धरना देकर बैठ गए।
परिजनों ने शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक दाह संस्कार नहीं किया जाएगा।
सिसौली के किसान ओमपाल (55) पुत्र फूला ने कस्बे के बाहर पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी।परिजनों का आरोप है कि किसान के खेत में अभी ढाई बीघा गन्ना खड़ा है और शुगर मिल बंद होने की घोषणा हो गई। इसी तनाव में किसान ने आत्महत्या की है।
देर रात्रि अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उठने दिया था। मृतक किसान के भाई जयवीर की ओर से खतौली शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ भोराकलां थाने पर तहरीर दी गई थी।
परिजनों द्वारा शव का दाह संस्कार करने से इनकार करने पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी मौके पर पहुंच गए हैं। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक भी मौके पर पहुंच गए। आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद सिसौली में परिजन और ग्रामीण धरना समाप्त कर किसान ओमपाल के शव का दाह संस्कार करने को सहमत हो गए।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने 5 लाख अपनी ओर से और 5 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से दिलवाने का आश्वासन दिया। रालोद ने भी किसान के परिजनों को एक लाख, सपा ने भी एक लाख और भारतीय किसान यूनियन ने 50 हजार रुपये परिजनों को देने की घोषणा की। इसके बाद 5 घंटे से जारी धरना समाप्त हो गया। इस दौरान डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे।
पारिवारिक विवाद में की आत्महत्याः डीएम
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि किसान ओमपाल द्वारा गन्ने को लेकर आत्महत्या करने की बात परिजनों ने कही है, जो जांच में सही नहीं पाई गई। ओमपाल को 20 क्विंटल गन्ने की पर्ची जारी हुई है और आज से मिल की ओर से फ्री पर्ची भी जारी की जा रही है। डीएम का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला भाइयों के बीच जमीन और लेनदेन और पारिवारिक विवाद का सामने आया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
उधर इस मामले पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए दुख जताया और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख एक किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा का दावा था कि 14 दिन में पूरा भुगतान किया जाएगा लेकिन हजारों करोड़ों रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं। 
एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैंने दो दिन पहले ही सरकार को इसके लिए आगाह किया था। सोचिए  इस आर्थिक तंगी के दौर में भुगतान न पाने वाले किसान परिवारों पर क्या बीत रही होगी लेकिन भाजपा सरकार अब 14 दिन में भुगतान का नाम तक नहीं लेती।

 

गर्मी के मौसम में बिजली कर रही परेशान
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का दावा करते हैं। शहर की कई बस्तियों में चार घंटे तक बिजली गुल रही। गर्मी के मौसम में बिजली के गायब हो जाने से आम जनता के सामने परेशानी खड़ी हो जाती है।
शहर में करीब चार साल से बिजली की आपूर्ति निरंतर जारी रखने के आदेश हैं। सपा के बाद भी भाजपा सरकार में भी यहां 24 घंटे आपूर्ति के आदेश जारी हुए। विभाग की लापरवाही से ही विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। सर्दी के मौसम में तो बिजली के जाने के बारे में मालूम नहीं होता। गर्मी के मौसम में कुछ घंटे के लिए भी बिजली जाती है तो लोग व्याकुल हो जाते हैं। अभी तक शहर की बिजली आपूर्ति ठीक चल रही थी, मगर जैसे ही जून माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ा तो बिजली की आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। बिजली कई घंटे गायब रही। महावीर चौक फीडर से जिन क्षेत्रों में बिजली जाती है वहां आपूर्ति नहीं हुई। जाट कालोनी, केशवपुरी, खालापार आदि क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के दूसरे हिस्सों में भी बिजली की कई जगह यही स्थिति रही। एक्सईएन पंकज कुमार का कहना है कि विभाग ने लाइन ठीक करने के लिए कुछ घंटे का शटडाउन लिया था। आपूर्ति अब सुचारु है। उन्होंने दावा किया कि शहर की जनता को 24 घंटे आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी कभार आंधी और बारिश के कारण पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होती है। लाइन में फाल्ट होने के कारण भी अक्सर समस्याएं आती है। हालांकि विद्युत निगम के कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fourteen =