वैश्विक

अब्देल मलेक द्रोउकदेल की मौत संघर्ष में बड़ी कामयाबी

अब्देल मलेक द्रोउकदेल की मौत को अफ्रीका के पश्चिम से पूर्व तक फैले साहेल क्षेत्र में जिहादियों के साथ संघर्ष में बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। यह इलाका सहारा रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से अलग करता है और यहीं पर अलकायदा अपना आतंक फैला रहा था।

इस्लामिक मगरेब में अलकायदा ने अपने नेता के मारे जाने की अभी तस्दीक नहीं की है। अलकादा की इस शाखा को एक्यूआईएम के नाम से जाना जाता है और इसने विदेशी नागरिकों को अगवा करके फिरौती में मोटी रकमें वसूल कर लाखों डॉलर की कमाई की है। 

फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने ट्वीट किया कि द्रोउकदेल और उसके कई सहयोगी फ्रांस और उनके सहयोगी बलों के हाथों उत्तरी माली में बुधवार को मारे गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फ्रांस ने उसकी शिनाख्त कैसे की है।

द्रोउकदेल की मौत की खबर ऐसे समय में आई है जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों और मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर और चाड को मिलाकर बने जी-5 समूह ने क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के लिए जनवरी में एक नई योजना शुरू की थी। आतंकी द्रोउकदेल ने सालेह क्षेत्र से फ्रांस के सुरक्षा बलों को हटने के लिए कहा था।

यह माना जा रहा था कि आतंकी द्रोउकदेल उत्तरी अल्जीरिया के पहाड़ों में छिपा हुआ है। यह इस्लामिक समूह उत्तरी माली, नाइजर, मॉरिटानिया और अल्जीरिया को संचालित करता है।

कई देशों को अलकायदा के उत्तर अफ्रीकी कमांडर अब्देल मलेक द्रोउकदेल की तलाश रही है, लेकिन उसे फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। फ्रांस के हिस्से में यह एक बड़ी सफलता दर्ज हुई है, जिसकी पुष्टि खुद देश के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार देर रात को की है। द्रोउकदेल पूरे साहेल क्षेत्र में जिहादियों की अगुआई कर रहा था, जो लंबे समय से जी-5 देश की सेनाओं के निशाने पर था।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − five =