Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- नरा व जडौदा मसूरंपुर क्षैत्र के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रान्ति सेना द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत नरा व जडौदा मसूरंपुर क्षैत्र के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी कार्यालय पर ललित मोहन शर्मा की उपस्थिति मे संगठन में शामिल हुए युवाओं को मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी, जिलाध्यक्ष आनन्दं प्रकाश गोयल ने पटका पहनाकर क्रान्ति सेना की सदस्यता दिलाई।

क्रान्ति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी ने कहा कि क्रान्ति सेना की हिन्दूत्व वादी नितियो एवं आमजन मुद्दों पर कार्य करने से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में हिन्दू युवा क्रान्ति सेना मे शामिल हो रहे हैं। मडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी एवं जिलाध्यक्ष आनन्दं प्रकाश गोयल ने कहा कि हमें जातपात छोड़कर छोटे छोटे विवादो को भूलकर केवल ओर केवल हिन्दूत्व की बात करनी चाहिये।

क्रान्ति सेना के सभी कार्यकर्ताओं को हिन्दू त्योहारों के चलते यह भी हम हिन्दूओ को ध्यान रखना होगा की हम अपने आसपास देखें की हमारा कोई हिन्दू परिवार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण त्योहार को मनाने से वंचित ना हो जाये। हम सब हिन्दू वीरों को मिलकर उस गरीब हिन्दू परिवार की मदद करें ताकि उसका परिवार उसके बच्चे त्योहारों को खुशी खुशी मना सकें।

कार्यक्रम मे जितेन्द्र गोस्वामी, मंगतराम, राजेन्द्र तायल, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, अमित मित्तल, शुभमं गुप्ता, मोनू बसलं, गोरव माहेश्वरी, ने क्रान्ति सेना मे शामिल होने वाले नरा निवासी अतुल शर्मा जी के नेतृत्व मे मनोज गुप्ता, अभिषेक, अभिषेक सैनी , राधे सैनी , रोहित सैनी , वशं सैनी , चिंटू सैनी , अनुज सैनी , रामगोपाल , शुभम, अनिकेत सैनी , वशं , दिपांशु राजपूत , संदीप , पवन सैनी , अमित सैनी , नितिश सैनी , सन्नी सैनी , सभी क्रान्तिकारी साथियो का क्रान्ति सेना मे शामिल होने पर हार्दिक अभिनन्दन एवं स्वागत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =