Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में भयंकर हादसा, रोडवेज बस ने रौंदी वैगन आर, चार की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Muzaffarnagar सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यहां मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि रोड़वेज में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

बताया गया कि हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ। वैगरआर में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मरने वालों में यूपी पुलिस का सिपाा भी शामिल है। आगे तस्वीरों में देखें कितना भीषण था यह हादसा।

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में देवराना रिसोर्ट के पास पैदल हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित वैगरआर रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर घायल है।हादसा सोमवार सुबह पौने नौ बजे हुआ। मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही वैगनआर कार चालक ने अचानक सामने आए हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश की। अनियंत्रित कार उछलते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ रोडवेज बस के सामने जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में उत्तरकाशी के थाल गांव निवासी कुलदीप प्रसाद मिश्रा पुत्र विशाल मिश्रा, मोदीनगर की नेहरू कॉलोनी निवासी मनीष सिंघल पुत्र हरीश सिंघल, मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी अमन गौतम पुत्र हीरालाल गौतम और रक्षा संपदा कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनेश यादव की मौत हुई है।

पुलिस के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। दुघर्टना में एक व्यक्ति गंभीर घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 4 =