उत्तर प्रदेश

Jhansi News: पॉलिटेक्निक सामूहिक दुष्कर्म कांड,कॉलेज के ही आठ छात्रों को अदालत ने दोषी करार दिया

Jhansi News: राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले कॉलेज के ही आठ छात्रों को अदालत ने दोषी करार दिया है। सोमवार को सजा का फैसला सुनाया जाएगा। संभावना है कि आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है।

मालूम हो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में 11 अक्तूबर 2020 को एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। इस वारदात से झाँसी में दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें महोबा के थाना कुलपहाड़ निवासी रोहित कुमार सैनी, संजय कुशवाहा, थाना ककरवई निवासी भरत कुमार कुशवाहा, गोंडा के थाना वजीरगंज निवासी शैलेंद्र कुमार पाठक, टहरौली थाना क्षेत्र में रहने वाले मयंक शिवहरे, प्रयागराज के थाना थरबई निवासी बिपिन कुमार तिवारी, मऊरानीपुर निवासी मोनू पार्या, रानीपुर निवासी धर्मेंद्र सेन शामिल है।

इस संबंध में विशेष लोक अभियोजक विजय कुशवाहा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) नितेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने इस मुकदमे के आठों आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा सोमवार को सुनाई जाएगी। अधिवक्ताओं के मुताबिक अभियुक्तों को न्यूनतम 20 साल से अधिकतम आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई जा सकती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =