वैश्विक

Jammu and Kashmir: आतंकवादी हमलों में शहीद हुए चार पुलिसकर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा अमित शाह ने

Jammu and Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उन चार पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जो घाटी में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में शहीद हुए थे. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘जम्मू कश्मीर पुलिस के चार शहीदों के परिवारों को यहां राजभवन में गृह मंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए.’

गृह मंत्री ने आतंकी घटनाओं में शहीद पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों के साथ अपनी भेंट की तस्वीरें साझा कीं. शाह ने ट्वीट किया, ‘ कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों के परिजनों से भेंट कर उनका सम्मान किया. साथ ही चार शहीदों के परिजनों को नौकरी का नियुक्ति पत्र भी दिया.’

उन्होंने लिखा, ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई की अगुआ रही जम्मू-कश्मीर पुलिस के त्याग एवं बलिदान को पूरा देश सलाम करता है.’ अधिकारियों के अनुसार, इसी के साथ आतंकवादी हमलों में मारे गए 24 लोगों के परिवारों को गृह मंत्री से नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं.

इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के विषय पर ध्यान केंद्रित किया गया.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रविंदर रैना के साथ पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं ने बैठक में शिरकत की. बै

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =