Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में कपडा व्यापारी से दिनदहाडे चार लाख की लूट, मचा हडकंप, भारी फोर्स के साथ पहुंचे अफसर

Muzaffarnagar दशहरे पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने की तैयारी में जुटी जनपद पुलिस को बदमाशों ने खुलेआम चुनौती दे डाली। शहर के बीचो बीच अंसारी रोड पर बदमाशों ने कपडा व्यापारी से चार लाख रुपये लूटकर सनसनी फैला दी।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को सिर में चोट मारकर घायल कर दिया। घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय भारी फोर्स व अन्य पुलिस अफसरों के साथ अस्पताल पहुंचे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर की गांधी कॉलोनी निवासी अर्पित जग्गा की चद्रा टॉकेज के पास कपड़े की दुकान है।

बुधवार सुबह वह घर से स्कूटी पर सवार होकर दुकान के लिए निकला था। अंसारी रोड पर दो बाइक पर सवार होकर पीछे से आए चार युवकों ने अर्पित के सिर में डंडा मारा, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी से दो बैग छीन लिए और फरार हो गए। व्यापारी के सिर में चोट लगी है।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। व्यापारी का कहना है उससे करीब चार से पांच लाख रुपये लूटे गए हैं।घायल व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय पुलिस अफसरों व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल व्यापारी से भी घटना की जानकारी ली। त्यौहार के दिन सरेआम हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 18 =