वैश्विक

भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर: दोनों तरफ से हिंसक झड़प, 1 भारतीय सेना अधिकारी और दो जवान शहीद

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प हुई। इसमें भारतीय सेना का एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ है।

बीजिंग ने इसे लेकर अनर्गल आरोपों का दौर भी शुरू कर दिया है। उसने भारतीय सैनिकों पर घुसपैठ का आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिक उसके क्षेत्र में अवैध रूप से दाखिल हुए। एएफपी की खबर के मुताबिक, बीजिंग ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय सैनिकों ने सीमा पार करके चीनी सैनिकों पर हमला किया। 

चीन ने ग्लोबल टाइम्स में दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प में उसके पांच सैनिक मारे गए हैं, जबकि 11 सैनिक घायल हुए हैं।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिकों ने दो बार सीमा पार की और अवैध रूप से चीन के अधिकार क्षेत्र में दाखिल हुए और रोकने पर चीनी सैनिकों पर हमला किया। इस दौरान दोनों पक्षों के जवानों के बीच झड़प हुई। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि इसका सीधा असर तनाव कम करने के लिए चल रही वार्ता पर पड़ेगा। 

 

दोनों पक्षों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के लिए बैठक कर रहे हैं। सेना के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि भारत और चीन के मेजर जनरल मौजूदा स्थिति पर बातचीत कर रहे हैं।
 
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक की है। सूत्रों के मुताबिक, जनरल एमएम नरवणे ने पठानकोट सैन्य स्टेशन का दौरा रद्द कर दिया है। 
रत और चीन के बीच करीब एक महीने से सीमा विवाद जारी है और इसे बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से लगातार बातचीत जारी थी और संयम भरे बयान भी सामने आ रहे थे। इसी बीच ये बड़ी घटना सामने आई है। 

उधर, चीन ने इस मामले पर शातिराना चाल चलना शुरू कर दिया है। उसकी ओर से अनर्गल आरोपों का दौर शुरू हो गया है और भारतीय सैनिकों पर ही उंगली उठाई जा रही है।ग्लोबल टाइम्स के हवाले से चीन के विदेश मंत्री ने बयान दिया है कि चीन और भारत दोनों ही इस द्विपक्षीय मामले को बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं

ताकि सीमा पर शांति बरकरार रह सके। साथ ही कहा है कि उसके सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन नहीं किया है। विदेश मंत्री का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने ही सीमा पर उकसावे की कार्रवाई शुरू की थी। दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद, चीनी सेना कुछ पॉइंट्स से वापस हटने लगी थी। मगर इस घटना के बाद अब सीमा पर तनाव और बढ़ने की आशंका नजर आने लगी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 10 =