एयर एशिया के खिलाफ DGCA ने शुरू की जांच
भारतीय विमानन नियामक (DGCA) एयर एशिया इंडिया की जांच कर रहा है, जिसके एक पायलट ने कथित तौर पर कम कीमत वाले विमान के जरिए सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एयर एशिया का यह पायलट एक मशहूर यूट्यूब चैनल चलाता है।
Today I have been officially suspended from @AirAsiaIndian for standing up for safe operations of an aircraft and its passengers.@AwakenIndia #SabkeLiye
— Gaurav Taneja (@flyingbeast320) June 14, 2020
इस संदर्भ में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी। गौरव तनेजा ने रविवार को ट्वीट किया था कि, ‘एयर एशिया ने उसे एक विमान और इसके यात्रियों के सुरक्षित संचालन के पक्ष में खड़े रहने के कारण निलंबित कर दिया है।’
सोमवार को उन्होंने एक विस्तृत वीडियो ‘पायलट की नौकरी से मेरे निलंबित होने के पीछे के कारण’ शीर्षक से यूट्यूब पर एक पोस्ट डाला। हालांकि इस संदर्भ में एयर एशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘एअर एशिया इंडिया पूरी मजबूती से सुरक्षा प्रथम के अपने सिद्धांतों पर कायम है। हमारे हर संचालन में अतिथि की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस मामले में डीजीसीए के साथ सहयोग कर रहे हैं।’
डीजीसीए ने मामले का संज्ञान लेते हुए पायलट के आरोपों की जांच शुरू दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
