Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बढते पैट्रोल व डीजल की कीमतों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पैट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में रालोद ने कचहरी में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी व पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालिया के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि पैट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है।

पिछले लगभग एक सप्ताह में डीजल व पैट्रोल के दाम में लगभग पांच से छह रूपये की वृद्धि सरकार द्वारा की गयी है। पूरे विश्व में पैट्रोल व डीजल पर सबसे अधिक टैक्स भारत में है। टैक्स को कम करके मूल्य वृद्धि को टाला जा सकता है। आज देश व दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से हा-हाकार मचा हुआ है।

जनमानस को जीवन यापन करने के लिए भारी संघर्ष करना पड रहा है। किसानो का बकाया गन्ना भुगतान व गेहूं खरीद का पैसा भी अभी तक नहीं मिला है। इस सबके बावजूद डीजल व पैट्रोल के दाम में वृद्धि आमजनमानस को ओर परेशान करती है। डीजल वृद्धि का असर आम जनमानस पर पडता है

क्योंकि इससे हर तरह के किराये में वृद्धि होती है और जरूरत की हर चीज महंगी हो जाती है इस समय जब सरकार को डीजल व पैट्रोल के दाम कम करके आम जनता को राहत देने की जरूरत थी तो इस समय रेट में वद्धि करना जनता के हितों के खिलाफ है।

जिसकी रालोद घोर निंदा करती है। अतः रालोद कार्यकर्ता मांग करते है कि सरकार को पैट्रोल व डीजल के दाम कम करने के निर्देश देकर आमजन को राहत दिलाये। ज्ञापन सौंपने वालो में पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विदित मलिक, विजेंद्र सिंह, रोहित, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, विनित कात्यान, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =