Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान समाधान दिवस में भिड़े भाकियू टिकैत और भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला पंचायत सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह बहादुर मंच से उतरकर दोनों गुटों के बीच पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों पर वर्चस्व की लड़ाई का आरोप लगाया। इसके बाद टिकैत के पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र मलिक को जिला अधिकारी का सलाहकार बताते हुए सरकारी यूनियन का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में किसान समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा था। उसी दौरान भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक जिलाधिकारी को किसानों की समस्याए बता रहे थे और उस पर अपने सुझाव दे रहे थे।

उसी दौरान भाकियू टिकैत के के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह हमें बोलने नहीं दे रहे हैं। इसी को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए। और किसान समाधान दिवस में दोनों पक्षों को आपस में लड़ते देख जिलाधिकारी और एडीएम प्रशासन जिला पंचायत सभागार से उठकर चले गए।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 8 =