Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सूर्य ग्रहण के विषय में वार्तालाप

मुजफ्फरनगर। वेद वेदांग मंदिर समिति रजिस्टर्ड मुजफ्फरनगर के तत्वधान में आज श्री मन्दिर ठाकुरद्वारा मुनीम कॉलोनी में सभा संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता पंडित बृज लाल शास्त्री ने की और आने वाले २१ जून को सूर्य ग्रहण के विषय में वार्तालाप हुई

नगर के समस्त विद्वान ब्राह्मणों द्वारा निर्णय लिया गया की २१ जून को प्रातः १०ः१९ से १ः४८ तक यह ग्रहण रहेगा ग्रहण का सूतक २० जून को रात्रि १०ः०० बजे से प्रारंभ हो जाएगा अतः सभी मंदिर २० जून की रात्रि १०ः०० बजे से २१ जून को १ः४८ तक बंद रहेंगे ग्रहण काल के समय में जो माता बहने गर्भ से हैं वि ग्रहण काल में गोला अनाज आदि लेकर के बैठे

सोना वर्जित है ग्रहण काल में किसी भी सब्जी को काटना अथवा साफ करना भी वर्जित है

अतः ग्रहण काल में सत्संग आदि करके समय बिता सकते हैं

सभा में उपस्थित पंडित कृपा शंकर मिश्र पंडित अरविंद शास्त्री, पंडित बृजलाल शास्त्री, पंडित जितेंद्र शास्त्री, पंडित अशोक शास्त्री, पंडित अरुण मिश्रा, पंडित रामभरोसे, पंडित धर्मेंद्र, संतू पंडित, पंडित अमित तिवारी, पंडित श्याम शंकर मिश्र, पंडित कृष्ण कुमार जैन, पंडित राहुल मिश्रा, पंडित बृजेश मिश्रा, पंडित विनोद शास्त्री, पंडित कृष्णानंद, पंडित संजय शास्त्री, पंडित आनंद लाल द्विवेदी, पंडित भोलानाथ शास्त्री, शिवम मिश्रा, आशुतोष मिश्रा आदि ब्राह्मण शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =